{"_id":"f50eeb36-a10e-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-kapoor-to-be-the-invisible-man-in-bombay-talkies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखी है 'बांबे टॉकीज' में रनबीर की भूमिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनोखी है 'बांबे टॉकीज' में रनबीर की भूमिका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
पिछले काफी दिनों से चल रही एक खबर से अब पर्दा उठ चुका है। यह रहस्य फिल्म 'बांबे टॉकीज' में रणबीर कपूर की भूमिका को लेकर है। अब इस बात का खुलासा किया जा चुका है कि रणबीर का इस फिल्म में रोल होगा क्या होगा।
विज्ञापन
पहले रणबीर इस फिल्म में सूत्रधार की भूमिका निभानेवाले थे। फिर इस पर बात नहीं बनीं। अब खबर है कि रणबीर, दिबाकर बनर्जी द्वारा बनाई गयी फिल्म का हिस्सा होंगे। लेकिन वह फिल्म में नजर नहीं आयेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, दिबाकर बनर्जी की इस शॉर्ट फिल्म की कहानी एक एक्टर के इर्द गिर्द ही घूमती है। दिबाकर ने अपनी इसी कहानी में रणबीर कपूर के नाम का इस्तेमाल किया है। पूरी फिल्म में बार- बार रणबीर कपूर का नाम सुनाई देता रहेगा। मजे की बात यह है कि वह फिल्म में दिखेंगे एक बार भी नहीं।
विज्ञापन
फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने कहा है कि रणबीर को इस बात से कोई परेशानी नहीं थी और हमने रणबीर का नाम इस्तेमाल इसलिए किया है, क्योंकि यह उनकी कहानी के लिए सटीक नाम है।
रणबीर के फैन के लिए यह अफसोस की बात है कि उन्हें इस फिल्म में केवल उनके नाम से ही काम चलाना पड़ेगा।