फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor tells how to pronounce his daughter raha name in hindi in red sea film festival

Ranbir Kapoor: रेड सी फेस्टिवल में रणबीर ने बताया कैसे पुकारा जाता है बेटी का नाम, बोले- उसका नाम राहा है

Thu, 08 Dec 2022 07:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 08 Dec 2022 07:20 PM IST
सार

जबसे आलिया भट्ट ने अपनी राजकुमारी के नाम का खुलासा किया है, तभी से फैंस के दिलों में उसके नाम को पुकारने को लेकर संदेह है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आलिया और रणबीर की बेटी के नाम को राह पढ़ना है या राहा। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor tells how to pronounce his daughter raha name in hindi in red sea film festival
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर अपनी बेटी 'राहा' के साथ - फोटो : Instagram

विस्तार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय अपनी पैरेंटहुड जर्नी एंजॉय कर रहे हैं। दोनों के घर बीती 6 नवंबर को नन्ही परी का जन्म हुआ है, जिसका नाम उसकी दादी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने 'राहा' रखा है। जबसे आलिया भट्ट ने अपनी राजकुमारी के नाम का खुलासा किया है, तभी से फैंस के दिलों में उसके नाम को पुकारने को लेकर संदेह है। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आलिया और रणबीर की बेटी के नाम को हिंदी में राह पढ़ना है या राहा। जहां फैंस के दिलों में यह संदेह घर कर रहा था, वहीं अब इसे मिटाने के लिए पापा रणबीर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुद बता दिया है कि उनकी बेटी का नाम कैसे पुकारना है।    

विज्ञापन

6 नवंबर को अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने वाले आलिया और रणबीर काफी खुश हैं। दोनों अपनी लिटिल प्रिंसेस को अपनी जिंदगी में पाकर अपने आपको सौभाग्यवान समझ रहे हैं। पिछले दिनों बेटी के नाम की जानकारी देने के बाद अब हाल ही में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी नन्ही राजकुमारी को क्या पुकारना है। अभिनेता बोले, 'हमारी बेटी का नाम राहा है।'     
Cirkus: रोहित शेट्टी ने बड़े राज से उठाया पर्दा, बताया 'गोलमाल 5' और 'सर्कस' के बीच का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मीडिया संस्थान को दिए इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'रणबीर खुश दिख रहे हैं। राहा को पाना उनकी खुशकिस्मती है।' आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिए आलिया भट्ट ने बेटी के नाम का खुलासा किया था। इसके साथ ही अभिनेत्री ने उसके नाम का मतलब भी लोगों को बताया था।  
Neha Marda: वीडियो पोस्ट कर नेहा मर्दा ने बताए प्रेग्नेंसी मिथ्स, यूजर्स बोले- पहले रिसर्च करके आओ

विज्ञापन

तस्वीर साझा करते हुए आलिया ने लिखा था, 'बेटी का नाम राहा रखा गया है। यह नाम उसकी शानदार और प्यारी दादी ने उसे दिया है। इस नाम के कई खूबसूरत मतलब हैं। इसका अर्थ होता है- दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका अर्थ है आनंद। वहीं, संस्कृत में यह एक गोत्र है। बांग्ला में इस नाम के अर्थ- आराम, सहजता और राहत हैं। अरेबिक में इसका अर्थ है शांति। साथ ही खुशी, स्वतंत्रता भी इस नाम के मायने हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed