{"_id":"5b0e2f474f1c1ba36e8b54e7","slug":"ranbir-kapoor-starrer-sanjay-dutt-biopic-sanju-trailer-out-watch-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील दत्त से नाराज होकर संजय दत्त ने ली थी पहली बार ड्रग्स, 'संजू' के ट्रेलर में उठा कई राज से परदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील दत्त से नाराज होकर संजय दत्त ने ली थी पहली बार ड्रग्स, 'संजू' के ट्रेलर में उठा कई राज से परदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
फिल्म संजू
- फोटो : mid day
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने एक साथ पांच शहरों से फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया है। मुंबई में फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ और कलकत्ता में भी रिलीज किया गया। पिछले कुछ महीनों से इस फिल्म की चर्चा थी। अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म का सस्पेंस और बढ़ गया है।
संजय दत्त और रणबीर कपूर
ट्रेलर में संजय दत्त कहते हुए दिख रहे हैं कि इतनी वैराइटी वाली लाइफ आपको कहां मिलेगी। मैं बेवड़ा हूं ठरकी हूं ड्रग एडिक्ट हूं...सब हूं लेकिन टैररिस्ट नहीं हूं। फैंस को ये ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। ट्रेलर को देख आप एक ही बात कहेंगे चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं। जैसे ही 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हुआ ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। ट्रेलर के आने के बाद से संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई राज से परदा गिरा है।
फिल्म- संजू
हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहा है। सबसे ज्यादा दिलचस्प बात है उनकी 350 गर्लफ्रेंड का होना। इससे पहले फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। जिसमें फिल्म में काम कर रहे कलाकारों और संजय दत्त की जिदंगी से जुड़े लोगों के किरदार का खुलासा किया गया था।
यहां देखें ट्रेलर
यहां देखें ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju poster
ट्रेलर को देखकर बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि फोटो में संजय दत्त की जगह रणबीर कपूर हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
sanju
यह फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।