फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor's 3rd flop film

शादी के फेर में पड़े रणबीर को लगा तीसरा झटका

Mon, 18 May 2015 02:13 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor's 3rd flop film

रणबीर कपूर उन कलाकारों में शामिल हैं जो खान तिकड़ी को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। वो इस राह पर निकल भी पड़े थे लेकिन शायद कैटरीना के प्यार में वो इतने खोए हुए हैं कि कैरियर पर से ध्यान हटाते जा रहे हैं।

विज्ञापन


अब तो वह कैटरीना से शादी तक का ऐलान कर चुके हैं तो क्या ऐसा करना उनके कैरियर को डांवाडोल कर देगा। या फिर रणबीर अब कैरियर पर उतनी गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे जैसे बीच में देने लगे थे।
विज्ञापन


वैसे अभी तक तो रणबीर की लव लाइफ के साथ उनकी कैरियर लाइफ भी शानदार चल रही थी लेकिन फिर ऐसा क्या हो गया कि रणबीर कपूर को लग गया तीसरा झटका। क्या अब रणबीर को सावधान हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा मोटा नहीं है ये तीसरा झटका

ranbir kapoor's 3rd flop film

रॉकस्टार और ये जवानी है दीवानी के बाद रणबीर बॉलीवुड में अपनी धाक जमाते जा रहे थे। उनको कपूर खानदान का बेहद हुनरमंद अभिनेता माना जा रहा था लेकिन बॉक्स ऑफिर पर अब उनकी फिल्में लगातार पिट रही हैं।

ऐसे में अब रणबीर को सावधान हो जाने की जरूरत है। पहले बेशर्म फिर रॉय और अब बांबे वैल्वेट इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन रहा है। बांबे वैल्वेट तीसरा और बड़ा झटका है।

क्योंकि बेशर्म की स्क्रिप्ट घटिया बताकर और रॉय में अपना रोल काफी छोटा बताकर रणबीर इन फिल्मों की असफलता से खुद को बचाते आए थे।

लेकिन बांबे वैल्वेट के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते क्योंकि यह अनुराग कश्यप की फिल्म थी जिसमें उनके साथ अनुष्का जैसी हॉट अदाकारा थीं जिनकी फिल्म पीके और एनएच10 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

ऐसे में अब रणबीर को प्यार व्यार के साथ साथ फिल्मों के चयन में भी ध्यान लगाना होगा नहीं तो बॉलीवुड में जगह छिनते देर नहीं लगती ये तो सब जानते ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed