फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor revealed he and kareena has bad reputation because of karan johar

Ranbir Kapoor: 'करण जौहर ने बिगाड़ी मेरी और करीना की छवि', रणबीर कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 21 Mar 2023 04:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 21 Mar 2023 04:20 PM IST
सार

रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से हैं, जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा बोलने से बचते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद करीना कपूर भी हैरान रह गई हैं।

विज्ञापन
ranbir kapoor revealed he and kareena has bad reputation because of karan johar
रणबीर कपूर, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय हैं। हाल ही में उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ को-स्टार श्रद्धा कपूर हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। शानदार ओपनिंग के बाद कुछ समय पहले ही इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रणबीर हाल ही में करीना कपूर के शो व्हाट वीमेन वॉन्ट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। 

विज्ञापन

ranbir kapoor revealed he and kareena has bad reputation because of karan johar
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
रणबीर कपूर हिंदी सिनेमा के उन सितारों में से हैं, जो अपनी निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा बोलने से बचते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने फिल्म निर्माता करण जौहर के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनने के बाद करीना कपूर भी हैरान रह गई हैं। इस दौरान करीना ने रणबीर से सवाल किया कि बहुत से लोग कपूर खानदान के बारे में जानना चाहते हैं। उन्होंने पूछा कि परिवार में सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है।

इसे भी पढ़ें- Horror film festival: डरावनी फिल्मों का मुंबई में लगा सबसे बड़ा मेला, इन तीन फिल्मों ने सबसे ज्यादा उड़ाए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

ranbir kapoor revealed he and kareena has bad reputation because of karan johar
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गॉसिप के मामले में खराब से छवि
इसके जवाब में रणबीर ने चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि गॉसिप के मामले मेरी और तुम्हारी छवि काफी खराब हो गई है और यह सब करण जौहर के कारण हुआ है। मुझे लगता है वह बहुत ही अकेला और ईर्ष्यालू है, क्योंकि इसके लिए हर कोई उसपर ही इल्जाम लगाता है। उसे कोई कंपनी चाहिए, इसलिए उसने हमारा नाम लेना शुरू कर दिया'।

विज्ञापन

ranbir kapoor revealed he and kareena has bad reputation because of karan johar
अभिनेता रणबीर कपूर। - फोटो : amar ujala

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें रणबीर तू झूठी मैं मक्कार के बाद बहुत जल्द रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म से रणबीर का पहला लुक भी सामने आया था, जिसमें वह काफी डरावने से लग रहे थे। इस फिल्म रणबीर का किरदार अन्य फिल्मों की अपेक्षा अलग होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed