फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Rashmika Mandana Starrer Film Animal is Out of Comfort Zone For actor Share his Experience Dispr

Ranbir Kapoor: 'एनिमल' से बेहद खौफजदा हैं रणबीर कपूर, बोले- यह फिल्म मेरे कंफर्ट जोन से बाहर

Mon, 02 Jan 2023 11:45 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 11:45 AM IST
सार

रणबीर कपूर का कहना था कि फिल्म एनिमल में किरदार उनके कंफर्ट जोन से बाहर था और फिल्म में निगेटिव रोल निभाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं।  उन्होंने बताया कि एनिमल फिल्म में उनका किरदार काफी चौंकाने वाला है और इसमें कई ग्रे शेड्स दर्शकों को देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rashmika Mandana Starrer Film Animal is Out of Comfort Zone For actor Share his Experience Dispr
Animal - फोटो : social media

विस्तार

रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फिल्म का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक का पोस्टर कुछ इस तरह दिखाया, जिसमें रणबीर कपूर की शर्ट खून से सनी नजर आई। वह सिगरेट पीते हुए और बांह पर कुल्हाड़ी थामे दिखाई दिए। एनिमल के पोस्टर लुक से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। पोस्टर रिलीज के बाद लगातार कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी पोस्टर पर रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन


रणबीर भी फिल्म को लेकर उत्सुक
फिल्म को लेकर रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म एनिमल में किरदार उनके कंफर्ट जोन से बाहर था। वह फिल्म में निगेटिव रोल निभाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं और सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एनिमल फिल्म में उनका किरदार काफी चौंकाने वाला है और इसमें कई ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे। मैं खुद एनिमल का इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि फिल्म की कहानी मेरे कंफर्ट जोन से बाहर है। मैं काफी डरा हुआ हूं, लेकिन फिल्म को लेकर उत्सुक भी हूं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Box Office Report: साल के पहले दिन भी ‘अवतार 2’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘सर्कस’-‘दृश्यम 2’ का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ रीजन में भी रिलीज होगी फिल्म
एनिमल के मेकर मुराद खेतानी ने बताया कि यह एक लार्जर-दैन-द-लाइफ विजुअल ड्रामा है, जो हीरोइज्म से भरी हुई है। यह एक चुनौतीपूर्ण फिल्म रही, लेकिन उनके पास बेहतर टीम है। उन्होंने बताया कि संदीप ने फिल्म की अच्छी कहानी लिखी, जिसे रणबीर कपूर और अनिल कपूर को सुनाया गया। दोनों ही कलाकारों को कहानी पसंद आई। फिल्म में दर्शकों को एक्शन, ड्रामा, इमोशन, हीरोइज्म, लार्जर दैन लाइफ विजुअल्स देखने को मिलेंगे। फिल्म में साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हैं। ऐसे में फिल्म को साउथ रीजन में भी रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Gippy Grewal: सुपरस्टार बनने से पहले गाड़ियां धोते थे गिप्पी ग्रेवाल, संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी जैसे बेहतरीन कलाकार भी फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed