{"_id":"d8365e8775db13ea3a23da210f4e501b","slug":"ranbir-kapoor-on-lal-bag-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भगवान की शरण में पहुंचे रणबीर कपूर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब भगवान की शरण में पहुंचे रणबीर कपूर
अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 13 Sep 2013 07:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जाकर रणबीर कपूर भगवान की शरण में पहुंचे हैं। देखते हैं भगवान उनकी सुनते हैं या नहीं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म 'बेशरम' के प्रमोशन के लिए तेजी से जुट गए हैं। खबर है कि वे हर हाल में अपनी फिल्मों की सफलता की हैट्रिक चाहते हैं। उनकी तमन्ना है कि 'बरफी', 'ये जवानी है दीवानी' के बाद अब 'बेशरम' को भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिले।
यही वजह है कि सक्सेस पाने के लिए वे न केवल प्रमोशन पर जोर दे रहे हैं, बल्कि तमाम धार्मिक जगहों पर जाकर मन्नत भी मांग रहे हैं। इधर उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के मंडप में हाजिरी दी है।
विज्ञापन
भगवान गणेश की शरण में जाने का उन्हें तत्काल फायदा यह हुआ कि फिल्म 'बेशरम' को मुफ्त का प्रचार मिल गया है। बता दें कि लाल बाग के राजा यानी विघ्नेश्वर के दर्शन के लिए लाखों लोग आते हैं।
विज्ञापन
रणबीर के लाल बाग स्थित पंडाल में दर्शन के लिए पहुंचने पर मीडिया ने उन्हें हाथों हाथ लिया, इस तरह बड़ी संख्या में मौजूद गणपति के भक्तों के बीच उनकी फिल्म का जबर्दस्त प्रमोशन हो गया।
रणबीर कपूर लगभग चालीस मिनट तक पंडाल में रहे और उन्होंने गणपति की महाआरती में भी भागीदारी की। अब देखते है कि उनकी पूजा का असर होता है या नहीं।