रणबीर कपूर को अच्छी लगने लगीं आलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट खुद को इन दिनों लकी समझ रही हैं। कारण...? वह रणबीर कपूर को पसंद आने लगी हैं। आलिया ने अभी तक तीन फिल्में की हैं और उनकी चौथी फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ भी रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में वरुण धवन उनके हीरो हैं।
वैसे तो आलिया ने अब तक की अपनी फिल्मों में तमाम बड़े नामों के साथ काम किया है, परंतु उनकी नजर लंबे समय से रणबीर कपूर पर थीं। वह मीडिया में जाने कितनी बार कह चुकी हैं कि मैं रणबीर की बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन रणबीर की तरफ से इस बारे में कोई जवाब ही नहीं आ रहा था।
खत्म हो जाएगा आलिया का इंतजार
आलिया यहां तक कह चुकी थीं कि मैं रणबीर के साथ काम करना चाहती हूं। परंतु ऐसा लगता है कि आलिया का इंतजार अब खत्म हो गया है। यदि आने वाले बरसों में सब कुछ ठीक रहा तो इसमें संदेह नहीं कि दर्शक रणबीर और आलिया की जोड़ी को भी पर्दे पर देख पाएंगे। खुद रणबीर ने अब कह दिया है कि मौका मिला तो उन्हें आलिया के साथ काम करके खुशी होगी।
उल्लेखनीय है कि रणबीर एक बाइक कंपनी के ब्रांड एंबसडर हैं और इसी कंपनी ने हाल में आलिया को भी साइन किया है। पिछले दिनों रणबीर इस कंपनी के एक कार्यक्रम में मौजूद थे और उनसे पूछा गया कि क्या वह आलिया के साथ इस बाइक के किसी विज्ञापन में दिखना पसंद करेंगे? रणबीर ने तत्काल कहा कि क्यों नहीं।
यही नहीं, रणबीर ने आगे भी कहा कि सिर्फ विज्ञापन फिल्म ही क्यों, अगर अच्छी स्क्रिप्ट मिली तो मैं आलिया के साथ फिल्म में भी काम करना चाहूंगा। रणबीर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि आलिया भी इस कंपनी की ब्रांड एंबसडर बन गई हैं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही यह भी कहता हूं कि अगर मौका मिला तो हम दोनों साथ में मिलकर कोई फिल्म जरूर करेंगे।’
रणबीर ने देखी हैं सारी फिल्में
वैसे आलिया को सबसे ज्यादा यह बात सुन कर खुशी हुई कि रणबीर ने उनकी सारी फिल्में देखी हैं। रणबीर बोले, ‘आलिया बहुत ही टैलेंटेड ऐक्टर है।’ रणबीर हाल में अपनी प्रेमिका कैटरीना कैफ के साथ साउथ अफ्रीका में फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग खत्म करके लौटे हैं।
जल्द ही वह दीपिका पादुकोण के साथ निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ की शूटिंग शुरू करने की तैयारी में हैं। रणबीर ने बताया कि वह अगले दस दिनों में साउथ फ्रांस की एक बेहद खूबसूरत जगह पर दीपिका-इम्तियाज के साथ शूटिंग के लिए निकल जाने वाले हैं। यहां 30 दिनों तक फिल्म की शटिंग चलेगी। रणवीर के अनुसार यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी।