'जग्गा जासूस' में जानें रणबीर की भूमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जग्गा जासूस' में रणबीर कपूर अब एक नए ही अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी होंगी। फिल्म की शूटिंग अभी शुरु भर ही हुई है लेकिन हम आपको रणवीर के रोल के बारे में बताने जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार फिल्म में रणबीर एक 18 साल के लड़के की भूमिका में नजर आएंगे। ये रणबीर की पहली भूमिका होगी जिसमें वह इतनी कमउम्र के लड़के बनेंगे।
लेकिन अगर रणबीर 18 साल के कमसिन युवक का किरदार निभाएंगे तो कैटरीना कितने साल की होंगी? इस बात से अभी पर्दा नहीं हट सका है।
फिल्म में हल्की-फुल्की कॉमेडी भी होगी। बताया ये भी जा रहा है कि 'बेशरम' की असफलता के बाद रणबीर अब बेहद चौकन्ने हो गए हैं और निर्माताओं को भी फिल्म के प्लस प्वाइंटों पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कह रहे हैं।
इस फिल्म में तो रणबीर सह निर्माता भी हैं इसलिए भी वह खुद की तरफ से भी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं।