{"_id":"3e49b3352a1dcf188040f195d32b85f1","slug":"ranbir-kapoor-kaitrina-kaif-deepika-padukone","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में नहीं लग रहा रणबीर का मन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काम में नहीं लग रहा रणबीर का मन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 10 Jan 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर ने एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग करने की ठानी, लेकिन यह उनसे संभव नहीं हो पाया। अब हालत यह है कि वे लाख कोशिश करने के बावजूद विक्रमजीत सिंह की फिल्म रॉय के लिए वक्त ही नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
एक तरफ वे फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ वे बांबे वेलवेट में बिजी हैं। बेचारे नए निर्देशक विक्रमजीत की समझ में नहीं आ रहा है कि वे कैसे अपनी फिल्म आगे बढ़ाएं?
विज्ञापन
हालांकि इस बारे में रणबीर का कहना है कि वे किसी भी तरह उनके लिए डेट्स निकाल लेंगे, लेकिन उनकी हीरोइन जैकलिन फर्नांडिस भी तो खाली नहीं है।
वे साजिद नाडियाडवाला के निर्माण और निर्देशन में बन रही फिल्म किक की शूटिंग में बिजी हैं। अब रणबीर कपूर को कोई तो रास्ता निकालना ही पड़ेगा क्योंकि 'बेशरम' की असफलता उन पर वैसे ही काफी भारी पड़ चुकी है इसलिए फिल्म हिट कराने के लिए उनको पूरा सहयोग तो देना ही पड़ेगा।
विज्ञापन