{"_id":"88760ddf47b4ff87017a50afdff221a0","slug":"ranbir-kapoor-kaitreena-kaif-deepika-padukone-ranvir-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणवीर-दीपिका संग रणबीर और कैटरीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर-दीपिका संग रणबीर और कैटरीना
अमर उजाला मुंबई
Updated Thu, 14 Nov 2013 05:41 PM IST
विज्ञापन
रणबीर और कैटरीना के प्यार के किस्से चारों और हैं तो रणबीर की पूर्व प्रेमिका रणवीर सिंह के साथ खूब दोस्ताना हो रही हैं ऐसे में अगर ये प्रतिद्वंदी जोड़े एक साथ नजर आएं तो ये हैरानी भरी बात है।
विज्ञापन
लेकिन इन चारों को एक साथ देखने का मौका आपको मिल सकता है। सचिन के आखिरी टेस्ट मैच को देखने की योजना बनाने वाली हस्तियों में ये नाम सबसे ऊपर हैं।
सुनने में आया है कि दीपिका ने तो ये साफतौर पर ऐलान कर दिया है कि चाहे जो हो जाए वह सचिन का मैच मिस नहीं करेंगी और इस दिन को वो एक हॉली डे के तौर एंज्वाय करेंगी।
विज्ञापन
उनका साथ देने के लिए रणवीर सिंह भी पूरी तरह से तैयार हैं संभावना है कि ये दोनों सितारे यहां अपनी फिल्म 'रामलीला' को भी प्रमोट करेंगे।
दूसरी ओर सचिन के बिग फैन रणबीर कपूर भी मैच देखने के लिए तैयार बैठे हैं उनके साथ कैटरीना भी वानखेड़े की शोभा बढ़ा सकती हैं। अगर ये बात सच हो गई तो वानखेड़े के मैदान पर एक अलग ही नजारा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन