फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor is in anger

तो क्या नाकामयाब हो गई रण्ाबीर की बेशरम?

Sat, 05 Oct 2013 04:16 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Sat, 05 Oct 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor is in anger

फिल्म ‘बेशरम’ को समीक्षकों ने जिस तरह से ‘शेम... शेम...’ करार दिया, उसे देख कर फिल्म के हीरो रणबीर कपूर और निर्देशक अभिनव कश्यप हैरान हैं। दोनों को ऐसी उम्मीद नहीं थी। दुनिया जानती है कि सफलता का श्रेय सब लेना चाहते हैं और नाकामी का कोई माई-बाप नहीं होता।

विज्ञापन


यही बात अब इन दोनों के बीच भी दिख रही है। अचानक यह बात सुर्खियों में आ गई है कि फिल्म पर मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रिया ने रणबीर कपूर को नाराज कर दिया है और उन्होंने अभिनव तथा फिल्म की हीरोइन पल्लवी शारदा से दूरी बना ली है।
विज्ञापन


मुंबई में फिल्म का एक विशेष शो मंगलवार की रात को इंडस्ट्री के लोगों के लिए आयोजित था। सूत्रों के अनुसार रणबीर इस शो में देर से पहुंचे और पंद्रह मिनट बाद निकल गए। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने न तो पल्लवी से कोई खास बात की और न अभिनव से मुलाकात। उनके इस अंदाज से अफवाहों को पंख लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र कह रहे हैं कि रणबीर को शुरू से फिल्म को लेकर कुछ समस्या थी, लेकिन वे ‘दबंग’ डायरेक्टर की दबंगई के आगे चुप थे। परंतु फिल्म का नतीजा निकलते ही उन्होंने खुल कर नाराजगी का इजहार कर दिया है। रणबीर के गुस्से का आलम यह है कि उन्होंने बुधवार को फिल्म का एक प्रमोशनल कार्यक्रम तक आखिरी मौके पर रद्द कर दिया।


वैसे अभिनव का कहना है कि रणबीर और वे एक-दूसरे के संपर्क में हैं। अभिनव का यह भी कहना है कि फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है, जो इसकी सफलता का सबूत है।

उनका आरोप है कि कुछ लोग जानबूझ कर फिल्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वे उनके नाम नहीं लेते।

अभिनव मानते हैं कि प्रोमो रिलीज के दौरान शाहरुख और सलमान खान के फैन उनसे नाराज हुए थे। लेकिन निर्देशक के अनुसार उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed