फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor in a legal trouble sued by his tenant for Rs 50 lakh

कानूनी पचड़े में फंसे रणबीर कपूर, इस महिला ने ठोका 50 लाख का मुकदमा

Fri, 20 Jul 2018 12:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor in a legal trouble sued by his tenant for Rs 50 lakh
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर इन दिनों दो बातों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहली बात संजय दत्त की बायॉपिक संजू में निभाया गया उनका शानदार रोल और दूसरी बात आलिया भट्ट से हुआ नया नया प्यार। इसके अलावा रणबीर तब चर्चा में आ गए जब उनपर 50 लाख का मुकदमा ठोका गया।
विज्ञापन


दरअसल रणबीर पर रेंटल एग्रीमेंट के हिसाब से न चलने पर उनके किरायेदार ने 50 लाख का केस किया है। बता दें पुणे के कल्याणी नगर में बने ट्रंप टावर्स में रणबीर कपूर का आलीशान फ्लैट है। अपने इस फ्लैट को रणबीर कपूर ने अभी तक किराए पर दे रखा था लेकिन उसे अचानक खाली करवाया गया।
विज्ञापन


किरायेदार शीतल सूर्यवंशी की मानें तो एग्रीमेंट में अभी कुछ समय बचा हुआ था लेकिन रणबीर ने फ्लैट को खाली करवाने का फरमान जारी कर दिया। जिसके विरोध में उनके किरायेदार ने उनपर मुकदमा ठोका है। शीतल सूर्यवंशी ने रेंटल एग्रीमेंट की शर्तों को ना मानने और निर्धारित समय से पहले फ्लैट खाली करवाने का आरोप लगाते हुए रणबीर पर केस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें रणबीर के फिल्मों की तो 29 जून को रिलीज हुई 'संजू' इस साल की सुपरहिट फिल्म बन चुकी है। फिल्म 350 करोड़ कमाने की राह पर है। तो वहीं इसके अवाला रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed