{"_id":"31688a0e-e07d-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"ranbir-kapoor-happy-with-mohit-chauhan-singing-in-film-barfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित की गायकी से बेहद खुश हैं रणबीर कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोहित की गायकी से बेहद खुश हैं रणबीर कपूर
Updated Tue, 07 Aug 2012 04:16 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'रॉकस्टार' की सफलता के बाद प्ले बैक सिंगर मोहित चौहान को अभिनेता रणबीर कपूर की आवाज के रूप में पहचाना जाता है। रणबीर कहते हैं कि एक कलाकार के करियर में गायक बड़ी भूमिका निभाते हैं। रणबीर खुश हैं कि मोहित ने उनकी आने वाली फिल्म 'बर्फी' में भी उनके लिए गीत गाए हैं।
29 वर्षीय रणबीर ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "'बर्फी' बहुत खास फिल्म है और यह 14 सितम्बर को प्रदर्शित होगी। मोहित बाबाजी (मोहित चौहान) ने फिल्म का शीर्षक गीत 'आला रे बर्फी' गाया है और मैं बहुत खुश हूं। गायकों के एक अभिनेता के करियर में महत्व को आमतौर पर पहचान नहीं मिल पाती है।"
उन्होंने कहा, "लेकिन यदि आप दिवंगत मोहम्मद रफी, मुकेश जी, किशोर कुमार जैसे गायकों को देखें तो उन्होंने अभिनेताओं के करियर में बहुत योगदान दिया है। मैं आभारी हूं कि मोहित बाबाजी ने एक बार फिर 'बर्फी' में मेरे लिए एक इतना अच्छा गीत गाया है।"
विज्ञापन
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी कहा था कि भारतीय सिनेमा में एक अभिनेता का कद बनाने में पार्श्व गायकों की अहम भूमिका होती है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी 'बर्फी' में रणबीर के साथ प्रियंका चोपड़ा व इलियाना डीक्रूज ने अभिनय किया है।