Ranbir Kapoor: ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान पिता से झगड़ बैठे थे रणबीर, अभिनेता ने बताई बहस के पीछे की वजह
अब अभिनेता ने काफी दिनों बाद खुलासा किया है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपने पिता ऋषि कपूर से झगड़ बैठे थे।
विस्तार
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की गिनती दिग्गज अभिनेताओं में की जाती है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दी थी। रणबीर भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक से एक हिट फिल्में दे रहे हैं। अभिनेता की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की भारी रकम सफलता के बाद रणबीर का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गया है। अब अभिनेता ने काफी दिनों बाद खुलासा किया है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपने पिता ऋषि कपूर से झगड़ बैठे थे।
रणबीर कपूर का आई पिता ऋषि कपूर की याद
रणबीर ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि रणबीर कपूर ने उस समय को याद किया जब उनके पिता ऋषि कपूर ने इसकी शूटिंग के दौरान उनसे लड़ाई की थी। रणबीर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे। वहीं, दूसरी ओर यह फिल्म वह अपनी लेडी लव के साथ कर रहे थे। इसलिए यह फिल्म उनके लिए और खास बन गई थी। हालांकि, फिल्म में हो रही लगातार देरी को देखते हुए रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने उनसे कहा था कि तुम व्यर्थ अपना समय खराब कर रहे हो। यह फिल्म नहीं चलने वाली है।
Saira Banu: 'वह बारिश की रोमांटिक रात थी', सायरा बानो ने दिलीप कुमार के जादुई प्रपोजल को यादकर कही यह बात
फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान पिता से लड़ बैठे थे रणबीर
हाल ही में, रणबीर ने अपने पिता की उन बातों को याद कर कहा, ‘आज मुझे अपने पिता की बहुत याद आती है। मुझे याद है कि इस फिल्म के निर्माण के दौरान वह अयान और मुझसे लड़ते रहे और हमसे सवाल करते रहे तुम क्या कर रहे हो? फिल्म बनाने में इतना समय कौन लेता है?' इतना पैसा कौन खर्च करता है?
Raghav Juyal: 'पंजाब दी कटरीना' संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं शादी कर चुका हूं, लेकिन...
इस फिल्म में आएंगे नजर
रणबीर ने आगे कहा, ' वह मुझ से हमेशा यही बात कहते थे कि रणबीर आप इस फिल्म पर एक पैसा भी नहीं कमा रहे हैं। वीएफएक्स फिल्म कौन देखेगा, भारत में कोई वीएफएक्स फिल्म नहीं देखता है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।