Saira Banu: 'वह बारिश की रोमांटिक रात थी', सायरा बानो ने दिलीप कुमार के जादुई प्रपोजल को यादकर कही यह बात
अभिनेत्री सायरा बानो ने सात जुलाई को दिलीप कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर इंस्टाग्राम डेब्यू किया था, तब से वह फैंस के साथ अपने करियर से जुड़ी पुरानी बातें साझा कर रही हैं। अब एक बार फिर सायरा ने अपने यादों का पिटारा खोला है और अपनी और दिलीप कुमार की कुछ रोमांटिक यादों को साझा कर अपने प्यार के लिए एक बेहद प्यारा नोट लिखा है।
दिलीप कुमार के साथ सायरा ने साझा की पुरानी यादें
दिलीप कुमार और सायरा बानो बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद रोमांटिक कपल थे। अभिनेता आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सायरा बानो ने अपनी यादों में उन्हें हमेशा के लिए अमर किया हुआ है। वह आए दिन अपने दिलीप साहब से जुड़े खास पल शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने बताया कि दिलीप ने उन्हें कैसे शादी के लिए प्रपोज किया था।
View this post on Instagram
दिलीप कुमार के लिए लिखा यह प्यारा नोट
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिलीप कुमार के साथ कई थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं और बताया है कि उन्हें और उनके पति दिलीप जी को बारिश कितनी पसंद थी। सायरा ने अपने नोट में लिखा, 'रेन रेन गो टू स्पेन!' जब सात की एक बच्ची लंदन में स्कूली पढ़ाई कर रही थी, तो हम सभी ने समारोहपूर्वक अपने दोस्तों के साथ सामूहिक स्वर में इस लाइन को गाया। आप कभी नहीं जानते कि कब सूरज चमकेगा और कब बारिश होगी। यह हम बच्चों का आम मंत्र था। जहां तक मुंबई में मेरे परिवार की बात है और बाद में जब मेरी दिलीप साहब से शादी हुई। हम सभी को बारिश बहुत पसंद थी।'
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय से 1.55 करोड़ की ठगी, एक्टर ने पुलिस में तीन बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ की शिकायत
सायरा बानो को भी पसंद है बारिश
‘पहली बारिश हमेशा एक सेलिब्रेशन की तरह होती थी और हम में से हर कोई मौसम की पहली बारिश में भीगने के लिए अपने बगीचे या छतों पर जाता था। हम शुद्ध पानी इकट्ठा करने के लिए बर्तनों के बड़े ड्रम रखते थे। अब हाल ही में, मुझे गया कि बारिश का पानी पीने लायक नहीं, क्योंकि हाल के अध्ययनों से पता चला कि पानी में प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषक है और यह आपको बीमार कर सकते हैं।’ अभिनेत्री ने आगे बताया, कई साल पहले जब हम जुहू बीच से गुजर रहे थे। अचानक बारिश की बौछार हो गई और उन्होंने प्रोटेक्टिव होकर अपनी जैकेट उतारी और मेरे कंधे पर डाल दी। जब हम कार में बैठे थे और उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?' वह जादुई रात थी।'