फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor had a fight with Rishi Kapoor during the shooting of Brahmastra actor told the reason behind thi

Ranbir Kapoor: ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान पिता से झगड़ बैठे थे रणबीर, अभिनेता ने बताई बहस के पीछे की वजह

Fri, 21 Jul 2023 06:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Jul 2023 06:40 PM IST
सार

अब अभिनेता ने काफी दिनों बाद खुलासा किया है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपने पिता ऋषि कपूर से झगड़ बैठे थे।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor had a fight with Rishi Kapoor during the shooting of Brahmastra actor told the reason behind thi
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की गिनती दिग्गज अभिनेताओं में की जाती है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दी थी। रणबीर भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक से एक हिट फिल्में दे रहे हैं। अभिनेता की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की भारी रकम सफलता के बाद रणबीर का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गया है। अब अभिनेता ने काफी दिनों बाद खुलासा किया है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अपने पिता ऋषि कपूर से झगड़ बैठे थे।

विज्ञापन

 

रणबीर कपूर का आई पिता ऋषि कपूर की याद
रणबीर ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि रणबीर कपूर ने उस समय को याद किया जब उनके पिता ऋषि कपूर ने इसकी शूटिंग के दौरान उनसे लड़ाई की थी। रणबीर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे। वहीं, दूसरी ओर यह फिल्म वह अपनी लेडी लव के साथ कर रहे थे। इसलिए यह फिल्म उनके लिए और खास बन गई थी। हालांकि, फिल्म में हो रही लगातार देरी को देखते हुए रणबीर के पिता  ऋषि कपूर ने उनसे कहा था कि तुम व्यर्थ अपना समय खराब कर रहे हो। यह फिल्म नहीं चलने वाली है।

Saira Banu: 'वह बारिश की रोमांटिक रात थी', सायरा बानो ने दिलीप कुमार के जादुई प्रपोजल को यादकर कही यह बात

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान पिता से लड़ बैठे थे रणबीर
हाल ही में, रणबीर ने अपने पिता की उन बातों को याद कर कहा, ‘आज मुझे अपने पिता की बहुत याद आती है। मुझे याद है कि इस फिल्म के निर्माण के दौरान वह अयान और मुझसे लड़ते रहे और हमसे सवाल करते रहे तुम क्या कर रहे हो? फिल्म बनाने में इतना समय कौन लेता है?' इतना पैसा कौन खर्च करता है?

Raghav Juyal: 'पंजाब दी कटरीना' संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं शादी कर चुका हूं, लेकिन...

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
रणबीर ने आगे कहा, ' वह मुझ से हमेशा यही बात कहते थे कि रणबीर आप इस फिल्म पर एक पैसा भी नहीं कमा रहे हैं। वीएफएक्स फिल्म कौन देखेगा, भारत में कोई वीएफएक्स फिल्म नहीं देखता है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed