फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor gives his reaction on the girlfriend Alia Bhatt film Gangubai Kathiawadi trailer

Gangubai Kathiawadi: रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का गंगूबाई हुक स्टेप किया कॉपी, फिल्म के ट्रेलर पर खास अंदाज में दी प्रतिक्रिया

Fri, 04 Feb 2022 10:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Feb 2022 10:46 PM IST
सार

रणबीर कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने आलिया का गंगूबाई वाला स्टेप कॉपी किया है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor gives his reaction on the girlfriend Alia Bhatt film Gangubai Kathiawadi trailer
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर सामने आया, तो फैंस खुश हो गए। इस ट्रेलर में आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि करण जोहर से लेकर अनिल कपूर जैसे कई सेलेब्स भी आलिया के काम की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, अब आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने भी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट का सपोर्ट किया है।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor gives his reaction on the girlfriend Alia Bhatt film Gangubai Kathiawadi trailer
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर सार्वजनिक जगह पर स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी ने रणबीर कपूर से आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया मांगी। मीडिया ने अभिनेता से पूछा कि आपको ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर कैसा लगा? इस पर रणबीर कपूर ने कुछ कहा तो नहीं लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे सब खुश हो गए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Kapoor gives his reaction on the girlfriend Alia Bhatt film Gangubai Kathiawadi trailer
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का हुक स्टेप कॉपी किया। उन्होंने पीछे मुड़कर अपने दोनों हाथ जोड़कर आलिया भट्ट का सपोर्ट किया। इस खास मौके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर पीछे मुड़कर मीडियाकर्मियों की ओर अपने दोनों हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद सभी मीडियाकर्मी खुश हो जाते हैं। रणबीर कपूर ने इस स्टेप से ही बता दिया है कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर बेहद पसंद आया है।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor gives his reaction on the girlfriend Alia Bhatt film Gangubai Kathiawadi trailer
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी किताब 'द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' पर आधारित है। इस किताब को हुसैन जैदी ने लिखा है। आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में अजय देवगन भी दिखाई देंगे। अभिनेता का रोल भी काफी अहम होने वाला है, जिसकी एक झलक ट्रेलर में देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed