फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir kapoor film Sanju First Review out

सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे रणबीर, 'संजू' की स्क्रीनिंग देखने के बाद ऑडियंस ने फिल्म को कहा सुपरहिट

Thu, 28 Jun 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor film Sanju First Review out
sanju
रणबीर कपूर के करियर को नया आयाम देने वाली संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' कल रिलीज हो जा रही है। हर तरफ इसी फिल्म की चर्चा है। फिल्म में संजय दत्त के जिंदगी से जुड़े हर अच्छे बुके किस्से को दिखाया गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देख कर तो यही कहा जा सकता है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई करेगी।
विज्ञापन


इस बीच बुधवार को बॉलीवुड के सितारों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी और अब ‘संजू’ को लेकर रिव्यूज भी आने लगे हैं। फिल्म को देख चुके लोगों ने इसे बेहतरीन फिल्म करार दिया है। इंटरनेट यूजर्स जहां रणबीर के लुक की तारीफ कर रहे हैं वहीं बाकी के किरदारों ने भी बॉलीवुड सेलेब्स का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन


सेलेब्स का मानना है कि संजू के हिट होने की एक बड़ी वजह यह भी है कि पिछले कुछ सालों में बनी तमाम बड़ी बायोपिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब नहीं हुई हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के आखिरी में संजय दत्त की भी दमदार एंट्री है और वह स्क्रीन पर रणबीर के साथ एक गाने में नजर आएंगे। इसके अलावा परेश रावल और विकी कौशल की परफॉरर्मेंस भी जोरदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल, विक्की कौशल, जिम सरभ भी हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सफलता के कयास अभी से ही लगाए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed