फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor film Bombay Velvet and film sensor Board

रणबीर कपूर की 'बॉम्बे वेलवेट' पर चलेगी सेंसर की कैंची!

Mon, 02 Feb 2015 06:44 PM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor film Bombay Velvet and film sensor Board

बॉम्बे शब्द को लेकर सेंसर बोर्ड ने संगीतकार मिहिर जोशी के एलबम को टेलीविजन पर रिलीज किए जाने से पहले एडिट करने का आदेश दिया है। ऐसे में बॉलीवुड में यह अफवाहें उड़ रही हैं कि रणबीर कपूर की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' पर भी सेंसर बोर्ड आपत्ति जता सकता है।

विज्ञापन


असल में सेंसर बोर्ड ने एक एलबम जिसमें बॉम्बे शब्द का इस्तेमाल किया गया है, सेंसर बोर्ड ने इस गाने से बॉम्बे शब्द को बीप करने का आदेश दिया है। जिसे लेकर ट्विटर पर काफी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के नाम में बाम्बे के इस्तेमाल को लेकर आपत्तियां उठ सकती हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'बिल्लू बारबर' के साथ हो चुका है ऐसा

Ranbir Kapoor film Bombay Velvet and film sensor Board

सेंसर बोर्ड की इस रूख पर अनुराग कश्यप की आने वाली फिल्म बॉम्बे वेलवेट के नाम पर भी आपत्ति उठने के आसार हैं। कुछ ऐसा ही इरफान खान और शाहरुख की फिल्म 'बिल्लू बारबर' के साथ भी हुआ था जिसके बाद एसका नाम बिल्लू करना पड़ा था।

उस तर्ज पर हो सकता है कि अनुराग कश्यप को भी अपनी फिल्म का नाम 'बॉम्बे वेलवेट' की जगह वेलवेट रखना पड़े। 'बॉम्‍बे वेलवेट' 2015 में रिलीज होने वाली है।  

'मुंबई ब्‍लूज' एलबम पर आया नए सेंसर बोर्ड का फैसला

Ranbir Kapoor film Bombay Velvet and film sensor Board

मिहिर जोशी ने अपना पहला म्‍यूजिक एलबम 'मुंबई ब्‍लूज' पिछले साल मई में रिलीज किया था। इसके बाद इसके गानों को टीवी पर ऑन एयर करने के लिए सेंसर बोर्ड के पास भेजा। लेकिन दिसंबर तक सेंसर बोर्ड ने चुप्पी साधी रही।

फिर दिसंबर में बोर्ड ने इस एलबम को रिलीज करने की स्वीकृति तो दे दी है, लेकिन बोर्ड ने मिहिर से इस अलबम में यूज किए गए शब्‍द बॉम्‍बे को बीप करने को कहा है। बोर्ड के इस आदेश पर मि‍हिर जोशी ने ट्विटर पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह इस बात से आश्‍चर्यचकित हैं कि बोर्ड ने बॉम्‍बे शब्‍द को बीप करने आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed