अब राजकपूर से बचना चाह रहे हैं रणबीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर नहीं चाहते कि उनके दादा जी राज कपूर की क्लासिक फिल्म 'आवारा' की रीमेक हो। पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि ब्लैक एंड ह्वाइट फिल्म आवारा को न केवल कलर किया जाएगा।
बल्कि इसे रीमेक करने की भी योजना बन रही है। रीमेक फिल्म में राज कपूर की जगह रणबीर कपूर को लिए जाने के बारे में सोचा जा रहा है।
रीमेक के निर्णय पर राज कपूर के तीनों बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर एकमत थे, परंतु रणबीर कपूर ने इस बारे में अलग मत रख दिया।
सूत्रों की मानें, तो रणबीर कपूर का तर्क है कि किसी भी क्लासिक फिल्म की रीमेक नहीं की जानी चाहिए।
ऐसी फिल्मों की रीमेक न्याय नहीं कर सकती। हां, 'आवारा' को कलरफुल करने के निर्णय से वे जरूर उत्साहित हैं। आवारा को एक और क्लासिक फिल्म 'मुगल ए आजम' के कलर वर्जन की तर्ज पर ही धूमधाम से रिलीज किया जाएगा।