फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor close with deepika again

रणबीर की जिंदगी में फिर आई पुरानी प्रेमिका

Sat, 16 Aug 2014 08:51 AM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor close with deepika again

कैटरीना कैफ के सामने आप दीपिका पादुकोण का नाम लें तो वह असहज हो जाएंगी। लेकिन फ्रांस से ऐसी खबर आई है कि कैटरीना कैफ के कानों में खतरे की घंटी बजने लगेगी। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फ्रांस में शूटिंग के दौरान जो सबसे बड़ी बात हुई वह यह कि इसके हीरो रणबीर कपूर और हीरोइन दीपिका पादुकोण के बीच कैमेस्ट्री फिर रंग लाने लगी। उल्लेखनीय है कि एक वक्त ये दोनों ‘कपल’ माने जाते थे। परंतु कुछ ऐसा हुआ कि वे एक-दूसरे से दूर हो गए।

विज्ञापन

फिर करीब आ रहे हैं ये पूर्व प्रेमी

ranbir kapoor close with deepika again

वहीं रणबीर की जिंदगी में कैटरीना ने मजबूती से जगह बना ली। इसके बावजूद रणबीर और दीपिका के प्रोफेशनल रिलेशन बने रहे और वे साथ काम कर रहे हैं। लेकिन ‘तमाशा’ के सूत्रों के अनुसार फ्रांस में ये दोनों काफी नजदीक थे और रणबीर ने अपनी बातों से दीपिका को खूब हंसाया। दोनों शुरुआत में जरूर असहज थे, लेकिन जैसे-जैसे शूटिंग आगे बढ़ी वे एक-दूसर के साथ सहज होते चले गए। फिर दोनों साथ में कई गेम्स भी खेलने लगे। सैट पर उनका वक्त मजे से कटने लगा। सोचने वाली बात यह है कि जब कैटरीना तक ये बीतें पहुंचेंगी तो वह कैसी प्रतिक्रिया देंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed