{"_id":"5eb5f5c4412db200144cb409f3155cb6","slug":"ranbir-kapoor-beshram-mahtma-gndhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणबीर ने कहा गांधी को बेशरम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर ने कहा गांधी को बेशरम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Sep 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बेशरम' फिल्म का प्रचार करने रायपुर पहुंचे रणबीर कपूर ने बातों ही बातों में महात्मा गांधी को बेशरम कह डाला।
विज्ञापन
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म का नाम 'बेशरम' है। यह फिल्म गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर इस फिल्म का पूरे देश में प्रचार कर रहे हैं।
'ग्रैंड मस्ती' भारत की सबसे बड़ी एडल्ट फिल्म
विज्ञापन
इसी सिलसिले में वह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। फिल्म के नाम और उसकी रिलीज डेट के संबंध पर हुए सवालों के जवाब में रणबीर कपूर ने 'बेशरम' की परिभाषा समझाई।
विज्ञापन
रणबीर ने कहा कि बेशरमी का मतलब होता है कि बिना किसी की परवाह किए हुए अपनी बात पर अड़े रहना। ये न सोचना उस काम के बारे में लोग क्या सोचेंगे जो आप कर रहे हैं। यही एक तरह की बेशरमी है।
महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि महात्मा गांधी ने जो कुछ किया हमेशा सच्चे इरादे के साथ किया। उन्होंने इस बात की परवाह कभी नहीं कि लोग उस बारे में क्या सोचते हैं।
अभिनव कश्यप निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पल्लवी शारदा नजर आएंगीं। इस फिल्म में रणबीर के मां और पिता भी रणबीर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे।