फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor as Ram and Sai Pallavi As Sita Photos going viral on social media from Nitesh Tiwari Ramayan Set

Ramayan: दशरथ कैकेयी के बाद अब राम सीता की तस्वीरें वायरल, किसी को नहीं पता कहां हो रही शूटिंग

Sat, 27 Apr 2024 12:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 27 Apr 2024 12:31 PM IST
सार

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी अहम किरदार में नजर आएंगे।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor as Ram and Sai Pallavi As Sita Photos going viral on social media from Nitesh Tiwari Ramayan Set
रणबीर कपूर और साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर भगवान राम और साई माता सीता का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। फिल्म के सेट से कई कलाकारों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, वहीं अब रणबीर और साई की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों सितारे भगवान राम और माता सीता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


कहां हो रही शूटिंग किसी को नहीं पता

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी तक किसी को भी ये नहीं पता है कि शूटिंग कहां पर हो रही है। वहीं, फिल्म से कई कलाकारों की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। खबर के मुताबिक फिल्म में लारा दत्ता, कैकेयी का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। वहीं, टीवी के राम, अरुण गोविल फिल्म में दशरथ का किरदार निभाएंगे। दोनों को तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वारल हुई थीं।

विज्ञापन
 
राम-सीता के किरदार में जंच रहे रणबीर-साई
दशरथ और कैकेयी के बाद अब भगवान राम और माता सीता की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। राम के रूप में रणबीर और सीता की भूमिका में साई बेहद जच रही हैं। फिलहाल इन तस्वीरों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये नहीं पता है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ये तस्वीरें शूटिंग के दौरान की हैं, या फिर लुक टेस्ट की हैं। सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों की ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। राम सीता के किरदार में दोनों में सौम्यता झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े स्तर पर फिल्म शूट कर रहे हैं नितेश
निर्देशक नितेश तिवारी रामायण को बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं। इसके लिए फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है। भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर ने ट्रनिंग ली है, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें वे खूब मेहनत करते हुए दिखाई दिए थे।  

Priyanka Chopra: 'मैं बहुत अकेली थी, यह डरावना अनुभव था', हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका प्रियंका का दर्द
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed