रणबीर ने कैटरीना से ये क्या कह दिया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर को आमतौर पर बहुत ही कूल अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। लगता है रणबीर यही गुण अब कैटरीना को भी सिखा रहे हैं। यही नहीं रणबीर की सलाह मान कर कैट भी अभी शांत हो गई हैं नहीं तो मामला बहुत खराब हो सकता था।
सभी जानते हैं कि कैट और दीपिका के बीच कोल्डवार चलता रहता है। पर सार्वजनिक रूप से दीपिका ने बातों-बातों में कैटरीना के स्पेन बिकनी पिक्स पर ताना कसते हुए ये कह डाला था कि सेलेब्रिटीज को अपनी निजता का ख्याल खुद रखना चाहिए।
इस बात से कैटरीना बेहद खफा हैं। वह तो दीपिका को इसका जवाब भी देने का मन बना चुकी थीं लेकिन रणबीर कपूर ने उनको समझा बुझा कर ऐसा करने से रोक दिया।
वैसे भी दीपिका की फिल्में धड़ाधड़ सुपरहिट हो रही हैं और उनका सितारा बुलंदी पर है। वहीं कैटरीना के पास फिल्में कम ही हैं और जो हैं भी उनके हीरो काफी दमदार हैं।
ऐसे में रणबीर ने कैट को समझा दिया है कि वह धैर्य से काम लें और अभी दीपिका से कोई भी झगड़ा मोल लेने से बचें।