{"_id":"706d3420-4379-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranbir-deepika-kindle-each-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर-पटरः एक-दूसरे को जला रहे हैं दीपिका-रणबीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर-पटरः एक-दूसरे को जला रहे हैं दीपिका-रणबीर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Dec 2012 04:13 PM IST
विज्ञापन
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का बीच अफेयर खत्म हो चुका है। एक-दूसरे से कटने के बाद भी इन दोनों ने ही फैसला लिया है कि वह एक मित्र के रूप में जुड़े रहेंगे और प्रोफेशनली काम भी करते रहेंगे। अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दर्शक फिर से इन्हें साथ देखेंगे। खबर है कि इस सेट पर रणबीर और दीपिका कुछ ऐसा कर रहे हैँ जिससे एक दूसरे को जलाने का मौका मिले। खासकर रणबीर कपूर। सेट पर रणबीर एक भी मौका ऐसा नहीं छोड़ते, जिसमें वह दीपिका को वापस अपनी ओर खींच न सकें।
विज्ञापन
हाल ही में महबूब स्टूडियो में फिल्म के लिए एक शादी की सीक्वेंस शूट हो रहा था। फिल्म में सेकेंड रोल निभा रही एवलिन शर्मा के साथ रणबीर को एक सेक्सी डांस नंबर पर परफॉर्म करना था। सीन के मुताबिक रणबीर को एवलिन को अपनी बांहों में भरना था। रणबीर ने एवलिन को गले लगा लिया और शॉट ओके हो गया। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के कट कहने के बाद भी रणबीर, एवलिन को उसी तरह बांहों में भरे उन्हें फील करते रहे। एवलिन अपने आपको छुड़ाने की कोशिश कर रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि सीन खत्म होते ही रणबीर ने सीधे दीपिका को देखा और उनके चेहरे पर वाकई जलन के एक्सप्रेशन थे।
विज्ञापन
मुंबई के रेड लाइट एरिया में घूम रही हैं कंगना
विज्ञापन
फरदीन की पत्नी को हुआ मिसकैरेज
अमीषा ने किया चाचा पर मुकदमा
फिल्म के सेट पर भाषाएं सीख लेती हैं यामी