फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir-Deepika Got Emotional On Tamasha Sets, Katrina Kaif Gets Insecure

इधर रणबीर-दीपिका करीब आए, उधर कैटरीना पहुंच गईं

Mon, 10 Aug 2015 01:15 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
Ranbir-Deepika Got Emotional On Tamasha Sets, Katrina Kaif Gets Insecure

ड्रामे सिर्फ फिल्मों में नहीं होते। सितारों की असल जिंदगी में भी होते हैं और वे फिल्मों से कहीं ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं। ऐसे ही एक ड्रामे की इन दिनों फिल्मी गलियारों में बहुत चर्चा है। आज अगर बॉलीवुड के किसी रीयल लाइफ प्रेम त्रिकोण की बात हो तो निश्चित रूप से रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ का नाम अव्वल आएगा।

विज्ञापन


ताजा ड्रामा भी इन्हीं तीनों के बीच बताया जा रहा है। बात बीते हफ्ते की है। निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में खत्म हुई। आम तौर पर लंबे शिड्यूल के बाद किसी फिल्म की शूटिंग खत्म होती है तो सितारे और टीम के अन्य सदस्य थोड़े भावुक हो ही जाते हैं कि फिर पता नहीं कब इस तरह मिल कर काम करने का वक्त आए।
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के मुताबिक तमाशा की टीम भी इमोशनल थी। लेकिन भावनाओं के बुखार में लोग तब हैरान रह गए, जब सबने देखा कि रणबीर और दीपिका की आंखों में आंसू थे। उन्होंने एक-दूसरे को देखा और रो पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

और सेट पर पहुंच गईं कैटरीना कैफ

Ranbir-Deepika Got Emotional On Tamasha Sets, Katrina Kaif Gets Insecure

तमाशा के सैट पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि दोनों सितारे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। आंखों से आंसू उनके गालों पर बह रहे थे। सब जानते हैं कि दोनों एक्स-लवर्स हैं और आज भी एक-दूसरे साथ उनका दोस्ती का संबंध कायम है।

बात यहीं तक रहती तो भी खास नहीं होती, सूत्रों को मुताबिक मौके पर एक असली तमाशा भी खड़ा हो गया। अचानक वहां पर कैटरीना कैफ पहुंच गईं! वह अपने लिव-इन पार्टनर और प्रेमी रणबीर से मिलने आई थीं।

रणबीर को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कैटरीना एकाएक आ जाएंगी। सबने पाया कि एकदम माहौल बदल गया। रणबीर की पूर्व और वर्तमान गर्लफ्रेंड एक ही छत के नीचे थीं। सबकी नजरें दोनों पर थीं कि अगर वे एक-दूसरे के सामने पड़ गईं तो क्या सीन होगा!

जब एक-दूसरे से टकराईं कैटरीना और दीपिका की नजरें

Ranbir-Deepika Got Emotional On Tamasha Sets, Katrina Kaif Gets Insecure

हालांकि कोई बड़ा सीन पैदा नहीं हुआ क्योंकि कैटरीना और दीपिका दोनों ने एक-दूसरे को पूरी तरह नजर अंदाज किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मौका जरूर ऐसा आया जब कैटरीना और दीपिका की नजरें टकराईं, परंतु उन्होंने हैलो-हाय तक नहीं कहा।

थोड़ी देर बाद दीपिका वहां से चुपचाप चली गईं। अब कैटरीना को तमाशा की शूटिंग से अंतिम विदाई के मौके पर रणबीर-दीपिका के आंसू छलक पड़ने की खबर तत्काल मिली या नहीं, किसी को पता नहीं।

उल्लेखनीय है कि रणबीर और दीपिका के बीच प्यार का रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोस्ती में बहुत गहराई है और यह बात उनके वर्तमान प्रेमियों से भी छुपी नहीं है। एक-दूसरे से रिश्ता खत्म होने के बाद रणबीर जहां कैटरीना कैफ के साथ जुड़ गए वहीं दीपिका ने रणवीर सिंह का हाथ थाम लिया।

लेकिन तमाशा की शूटिंग के दौरान बीते एक बरस में दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारा। वे फ्रांस में लंबे समय तक शूटिंग के लिए रहे और खूब घूमे-फिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed