फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Alia Wedding: Alia Bhatt to wear famous designer sabyasachi lehenga not her wedding day

Ranbir Alia Wedding: मनीष मल्होत्रा नहीं इस मशहूर डिजाइनर का लहंगा पहनकर दुल्हन बनेंगी आलिया भट्ट! यहां जाने पूरी डिटेल

Sat, 09 Apr 2022 06:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 09 Apr 2022 06:42 PM IST
सार

हाल ही में सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक आलिया अपने खास दिन पर सब्यसाची का लहंगा पहनने वाली हैं। वहीं अपनी शादी के समारोह के लिए अभिनेत्री कथित तौर पर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़े भी पहनेंगी।

विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: Alia Bhatt to wear famous designer sabyasachi lehenga not her wedding day
आलिया भट्ट - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों लगातार अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी क्रम में शादी को लेकर जारी अटकलों के बीच अब अभिनेत्री आलिया भट्ट के शादी के लहंगे को लेकर भी कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। हाल ही में सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक आलिया अपने खास दिन पर सब्यसाची का लहंगा पहनने वाली हैं। वहीं अपनी शादी के समारोह के लिए अभिनेत्री कथित तौर पर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़े भी पहनेंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

इससे पहले बीते साल दिसंबर में अभिनेता विक्की कौशल की दुल्हन बनीं बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी अपने खास दिन के लिए सब्यसाची का लहंगा चुना था। सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए इस लाल रंग के जोड़े में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं बीते साल ही नवंबर में 'बधाई हो' स्टार राजकुमार राव के साथ शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री पत्रलेखा ने भी सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लाल रंग का लहंगा पहना था। अभिनेत्री के लहंगे की चुनरी पर बंगाली में एक प्यार भरा नोट भी लिखा था जिसका मतलब था मैंने मेरा प्यार से भरा दिल तुम्हें सौंप दिया है।


अब अपनी शादी के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट भी सब्यसाची का डिजाइन किया लहंगा चुन सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रणबीर- आलिया की शादी की बात करें तो इस कपल की शादी के समारोह 4 दिन तक आयोजित होंगे। रणबीर- आलिया की शादी अभिनेता के पुश्तैनी घर आरके हाउस में होगी, जहां रणबीर के माता-पिता यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी शादी के बंधन में बंधे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed