फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rana daggubati appeared before enforcement directorate in hyderabad in four year old drug case

ड्रग्स मामला: 'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती से 7 घंटे तक चली पूछताछ

Wed, 08 Sep 2021 07:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 08 Sep 2021 07:10 PM IST
सार

  • ई़डी ऑफिस पहुंचे बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती
  • चार साल पुराने ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ
  • अभी तक किसी सेलिब्रिटी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है

विज्ञापन
Rana daggubati appeared before enforcement directorate in hyderabad in four year old drug case
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक चार साल पुराने ड्रग्स से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। इस दौरान सात घंटे तक पूछताछ चली।बता दें कि 3 सितंबर को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने अभिनेत्री रकुल प्रीत से करीब पांच घंटे से अधिक समय तक सवाल-जवाब किए थे। वहीं पुरी जगन्नाथ को 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में चार्मेम कौर से भी 2 सितंबर को पूछताछ की गई। बता दें कि अगस्त के आखिरी हफ्ते में प्रवर्तन निदेशालय ने रकुलप्रीत, राणा दग्गुबाती सहित 12 हस्तियों को नोटिस जारी किया था। साल 2017 में 12 सेलेब्स को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम( SIT) ने ड्रग्स मामले में पूछताछ की थी। अब राणा से भी कई घंटे तक पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन

 
 


बता दें कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने साल 2017 में टॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ एक जांच शुरू की थी। इसमें रवि तेजा, रकुल और दूसरी कई हस्तियों से पूछताछ की गई थी। एसआईटी ने टॉलीवुड कलाकारों सहित करीब 62 संदिग्धों के बाल और नाखून के नमूने एकत्र किए थे। हालांकि अभी तक किसी सेलिब्रिटी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। वहीं अभी तक ये भी साफ नहीं है कि कोई कलाकार ड्रग्स लेने के मामले में शामिल था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed