{"_id":"47e18c98-65ea-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ramleela-to-be-release-on-29-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'रामलीला' 29 नवंबर से, जारी हुआ पहला पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रामलीला' 29 नवंबर से, जारी हुआ पहला पोस्टर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 24 Jan 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'रामलीला' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गयी है। यह फिल्म इसी साल 29 नवंबर को रिलीज होगी। आमतौर पर फिल्म का फर्स्ट लुक या पोस्टर फिल्म रिलीज के दो से तीन पहले जारी होते हैं, पर इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज के लगभग दस महीने पहले जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पोस्टर में दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह को ही दिखाया गया है। किरदारों की वेशभूषा भी फिल्म के नाम के अनुरूप ही है। फिल्म के नाम 'रामलीला' के पहले 'गलियों की रासलीला' जैसा स्लोगन लगाया गया है। फिल्म के पोस्टर में रणवीर सिंह नंगे बदन हैं जबकि दीपिका पादुकोन भारी-भरकम लहंगा पहने हुए हैं। इन दोनों के पांवों के नीचे बंदूकों का ढेर लगा हुआ है। फिल्म की कहानी जरा भी लीक नहीं हुयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली इस बात को लेकर अतिरिक्ति संवदेनशील थे कि फिल्म की कोई भी इमेज बाहर न आए। वह चाहते हैं कि फिल्म की कहानी को लेकर भी सस्पेंस बना रहे। इसके लिए उन्होंने शूटिंग स्थल पर मोबाइल लाने तक की रोक लगा दी थी। ताकि फिल्म का कोई भी सीन फर्स्ट लुक रिलीज होने के पहले बाहर न आए। बड़े कलाकारों को भी शूटिंग के समय मोबाइल रखने की इजाजत नहीं थी।