{"_id":"5deb915ada12a2d147865d72bab57f3f","slug":"ramleela-ranbir-singh-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रामलीला' के खिलाफ हुए अलीगढ़ और कानपुर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रामलीला' के खिलाफ हुए अलीगढ़ और कानपुर
अमर उजाला दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
रामलीला फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन अभी जारी हैं। उत्तर भारत के कई शहरों में इस फिल्म के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उप्र के दो शहरों अलीगढ़ और कानपुर से इस फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने और फिल्म न चलने देने की खबरें आ रही हैं।
अलीगढ़ में कुछ धार्मिक संगठनों ने उन सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन करके पोस्टरों को आग लगाई जहां रामलीला फिल्म का प्रदर्शन चल रहा था। हालांकि उहोंने सिनेमाघर का कोई नुकसान नहीं किया।
इसी तरह कानपुर में हिंदुवादी संगठनों ने जूहि स्थित श्याम पैलेस सिनेमा हाल के बाहर प्रदर्शन किया। वहां उन्होंने रामलीला के कुछ पोस्टर फाड़े और कुछ पोस्टरों पर कालिख पोती। हालांकि सिनेमाघर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विरोध की ऐसी कई घटनाएं उप्र के शहरों के अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के भी शहरों में हुई हैं।