फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramgopal Varma Exclusive Interview Director Share Experience With Meeting A Real Gangster

जब रामगोपाल वर्मा के सामने बैठा था असल गैंगस्टर, निर्देशक देखकर क्यों हुए दंग? बोले- ‘छोटा राजन का…’

Tue, 17 Feb 2026 10:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 17 Feb 2026 10:49 PM IST
सार

Ram Gopal Varma Exclusive Interview: निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने क्राइम और अंडरवर्ल्ड की दुनिया को भी पर्दे पर अलग अंदाज में पेश किया। कई फिल्मों में गैंगस्टर की जिंदगी को काफी करीब से दिखाया। एक बार उनकी मुलाकात असल गैंगस्टर से हुई? कैसा था वो अनुभव? किस तरह से गैंगस्टर आम लोगों से अलग होते हैं, रामगोपाल वर्मा ने अमर उजाला से हुई खास बातचीत में बताया?

विज्ञापन
Ramgopal Varma Exclusive Interview Director Share Experience With Meeting A Real Gangster
निर्देशक रामगोपाल वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 1998 में रिलीज हुई 'सत्या' से लेकर 2010 में आई ‘रक्तचरित’ जैसी फिल्मों तक रामगोपाल वर्मा ने गैंगस्टर और गुंड़ों की जिंदगी को बड़े पर्दे पर बखूबी उतारा। वह बॉलीवुड में गैंगस्टर फिल्मों के मास्टर कहे जाते हैं। हाल ही में अमर उजाला डिजिटल से हुई खास बातचीत में रामगोपाल वर्मा ने बताया कि कैसे उन्हें यह फिल्में बनाने की प्रेरणा मिली? और असल जिंदगी में जब एक गैंगस्टर से वह मिले तो क्या अनुभव रहा। 

विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड जब मुंबई पर हावी था 
रामगोपाल वर्मा के करियर में अधिकतर फिल्में गैंगस्टर वाली कहानियों से भरी रही। निर्देशक ने गैंगस्टर बेस्ड अपनी फिल्मों के बारे में बताते हुए कहा, ‘मुंबई में वो दौर ऐसा था, जब कई अपराधिक घटनाएं हो रही थीं। मुझे लगा इस तरह की कहानियां बनाने का यही सबसे अच्छा मौका है। जब गैंगस्टर की जिंदगियों को पास से दिखाया जा सकता है।’ 

विज्ञापन

जब असल गैंगस्टर से मिले रामगोपाल वर्मा 
रामगोपाल वर्मा ने बड़े पर्दे पर अलग-अलग अंदाज में गैंगस्टर को दिखाया। कभी खूंखार गैंगस्टर उनकी फिल्मों में दिखे तो कभी मवाली लुक में हीरो को दिखाया गया। ‘रंगीला’ में आमिर खान को रामगोपाल वर्मा एक मवाली लुक में पेश किया था। तो क्या उनकी असल जिंदगी में मुलाकात किसी गैंगस्टर से हुई। इस पर वह कहते हैं, ‘एक बार में एक प्रोड्यूसर से  मिलने गया था। उनके ऑफिस में एक आम सा दिखने वाला इंसान बैठा था, उसके बारे में प्रोड्यूसर ने कहा कि ये अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का शूटर है। मैं उसकी साधारण वेशभूषा देखकर हैरान था। लेकिन बड़े पर्दे पर हम अलग ढंग से गैंगस्टर को दिखाते हैं। यही वजह है कि आम लोगों को लगता है कि गैंगस्टर शायद ऐसे ही दिखते होंगे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramgopal Varma Exclusive Interview Director Share Experience With Meeting A Real Gangster
रामगोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हॉरर फिल्मों को बनाने की टेक्निक अलग है 
राम गोपाल वर्मा ने इंटरव्यू में बताया कि जब वह अलग-अलग हॉरर जॉनर की फिल्में बनाते हैं तो सबकी टेक्नीक अलग होती हैं। वह कहते हैं, ‘हॉरर फिल्में ज्यादा साइकोलॉजिकल होती हैं। ज्यादातर शॉटस मैं शूटिंग के पहले ही सोच लेता हूं। अगर फिल्म हॉरर है, तो कहानी ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर कहानी लंबी हुई तो डर नहीं लगेगा। फिल्म को शूट करने का अपना एक तरीका है। दर्शकों को यह पता रहना चाहिए कि अब डर लगने वाला है। इसी वजह से लोग ऐसी फिल्में देखते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed