फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ramayan film unveiled jatayu character who will get anupam kher voice

रामायण: फिल्म से सामने आया ‘जटायु’ का पोस्टर, अलग अंदाज में दिखेगा यह महत्वपूर्ण पात्र; जानें क्या होगा खास?

Tue, 13 Oct 2026 03:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Oct 2026 03:05 PM IST
सार

Jatayu Character Revealed:  नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामयण’ से महाकाव्य के एक प्रमुख किरदार का पोस्टर जारी हुआ है। इतना ही नहीं, इस किरदार को फिल्म में अलग तरह से पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
ramayan film unveiled jatayu character who will get anupam kher voice
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने ‘जटायु’ का पहला पोस्टर साझा किया है। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने इस किरदार से जुड़ी खास जानकारी भी दी। फिल्म में इस किरदार को एक खास अभिनेता ने अपनी आवाज दी है। जानें कौन हैं वह?

विज्ञापन

किसने दी जटायु को आवाज? 
फिल्म ‘रामायण’ के किरदारों के बारे में एक-एक करके जानकारी सामने आ रही है। मंगलवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महाकाव्य के सबसे पूजनीय पात्रों में से एक जटायु को दर्शकों के सामने पेश किया गया है। साथ ही जानकारी भी दी कि इस किरदार को अनुपम खेर ने अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

ramayan film unveiled jatayu character who will get anupam kher voice
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टर में क्या है खास? 
फिल्म ‘रामायण’ के पोस्टर में जटायु का क्लोज-अप दिखाई देता है, जिसमें उनकी गहरी और प्रभावशाली नजर खास तौर पर ध्यान खींचती है। वहीं, दूसरे दृश्य में जटायु अपने विशाल पंख फैलाए हुए नज़र आते हैं। ‘धर्म के पंख’ शीर्षक वाला यह पोस्टर जटायु के साहस, दृढ़ संकल्प और सत्य के पक्ष में खड़े होने के उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है।

विज्ञापन

ramayan film unveiled jatayu character who will get anupam kher voice
रामायण की शूटिंग - फोटो : यूट्यूब

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

  • फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।
  • इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं।
  • साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आई हैं।
  • वहीं साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे। 
  • सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। 
  • 'रामायण पार्ट वन' इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed