Dipika Chikhlia: लोगों को पसंद नहीं आया 'सीता' का मॉडर्न लुक, डांस का वीडियो देख भड़के यूजर्स
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर की रामायण से काफी ख्याति बटोरी। अभिनेत्री ने उस धार्मिक सीरियल में माता सीता का किरदार निभाया था, जो लोगों को काफी पसंद आया था। लोग उनकी सीता माता के रूप में पूजा तक करते थे।
विस्तार
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर उनके साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया, जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।
एक्ट्रेस ने अपने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक मॉडर्न ड्रेस में नजर आईं। साथ ही, उन्होंने अपनी ड्रेस को फ्लॉन्ट भी किया। दीपिका का यह वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने पहनावे को लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया।
वीडियो पर कमेंट कर कुछ यूजर्स ने दीपिका को ब्यूटीफुल और गॉर्जियस बताया। वहीं, एक यूजर कमेंट करते हुए लिखा, 'मति मर जाना इसको कहते हैं जयश्रीराम।' दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हमने तो आपको कुछ और ही रूप में देखा था, पर ये क्या आप तो कुछ और ही हो।' कई अन्य लोगों ने भी दीपिका को वेस्टर्न कपड़े पहनकर सीता माता की छवि खराब न करने की बात लिखी।
इस वीडियो में दीपिका ने ब्लू कलर का वनपीस शॉर्ट ड्रेस कैरी किया। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हील्स पहने और अपने बालों को ओपन रखा। देखा जाए तो इस ड्रेस में दीपिका काफी खूबसूरत लगीं।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिड-कियारा की शादी और ऐसे दिखेंगे भोला के विलेन, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें