फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramaiya Vastavaiya Girish Kumar Difficult To Recognize Actor Video Viral

Viral Video: ‘रमैया वस्तावैया’ फिल्म के इस एक्टर को पहचान पाना हुआ मुश्किल, वीडियो वायरल

Sun, 06 Jul 2025 01:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 06 Jul 2025 01:59 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ‘रमैया वस्तावैया(2013)’ के लीड रोल नजर आए। मगर वीडियो में उन्हें देखकर पहचान पाना मुश्किल हो गया। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन
Ramaiya Vastavaiya Girish Kumar Difficult To Recognize Actor Video Viral
अभिनेता गिरीश कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर गिरीश कुमार को हाल ही में मुंबई में देखा गया। पैपराजी ने गिरीश की फोटो क्लिक की, वीडियो बनाए। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक बार में वीडियो में गिरीश कुमार को देखकर पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन

सिक्स पैक एब्स हुए गायब 
वायरल वीडियो में गिरीश कुमार का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। एक वक्त था, जब वह अपने सिक्स पैक एब्स के लिए मशहूर थे। फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ में भी उनके लुक, स्टाइल को दर्शकों ने पसंद किया था। यह एक लव स्टोरी फिल्म थी, जिसमें श्रुति हासन हीरोइन थीं। सोनू सूद भी फिल्म का हिस्सा थे, उन्होंने श्रुति हासन के किरदार के भाई का रोल किया था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

यूजर ने किया ट्रोल 
गिरीश कुमार के वायरल वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर लिखता है, ‘भाई ने एक फिल्म दी और फिर गायब।’ एक अन्य यूजर ने गिरीश के बढ़े हुए वजन पर तंज कसा। यूजर ने लिखा, ‘यह तो चबी (मोटा) हो गए।’ एक अन्य यूजर ने भी एक्टर के बढ़े हुए वजन पर उन्हें ट्रोल किया। 

ये खबर भी पढ़ें: Thug Life: पिता कमल हासन की फिल्म के लिए श्रुति ने किया ये काम, कहा- पता नहीं कितनी बेटियां ये कर पाती हैं 
इन फिल्मों भी आए नजर  

फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ के अलावा गिरीश ने ‘लवशुदा’ नाम की फिल्म भी की, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। इसके बाद कोलेटरल डैमेज नाम की एक शॉर्ट फिल्म भी गिरीश ने की थी। मगर साल 2018 के बाद से वह फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं। बताते चलें कि गिरीश, टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार एस तोरानी के बेटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed