फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram setu in the controversy bjp leader Subramanian swamy going to file a case akshay kumar film

Ram Setu: रिलीज से पहले ही अक्षय की राम सेतु पर शुरू हुआ विवाद, सुब्रमण्यम स्वामी ने अभिनेता को दी FIR की धमकी

Fri, 29 Jul 2022 06:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 29 Jul 2022 06:55 PM IST
सार

अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' रिलीज के लिए तैयार है लेकिन इससे पहले फिल्म विवादों में आ गई। फिल्म के खिलाफ बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी एफआईआर करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Ram setu in the controversy bjp leader Subramanian swamy going to file a case akshay kumar film
अक्षय कुमार , राम सेतु - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री अक्षय कुमार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें एक 'राम सेतु' भी शामिल है। अभिनेता सोशल मीडिया के जरिए लगातार इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं और अब यह फिल्म रिलीज के लिए भी तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले अक्षय कुमार की यह फिल्म विवादों में आ गई है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि अक्षय कुमार की फिल्म में गलत तथ्य हैं। इसी वजह से उन्होंने एफआईआर कराने की बात कही है।

विज्ञापन

दरअसल, सुब्रमण्यम स्वामी ने दो ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म 'राम सेतु' में गलत तथ्य पेश किए हैं। इस फिल्म से राम सेतु की छवि को नुकसान पहुंचा है। मेरे वकील सत्य सभरवाल इस पूरे मामले को देख रहे हैं।



अपने दूसरे ट्वीट में बीजेपी नेता ने लिखा, 'अगर अभिनेता अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार करने और उनके गोद लिए देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों अक्षय कुमार की इस फिल्म का एक पोस्टर भी सामने आया था, जिस वजह से अभिनेता ट्रोर्ल्स के निशाने पर आ गए थे। इस पोस्टर में अक्षय अपने हाथ में मशाल लिए कुछ देखने की कोशिश करते हुए दिखे थे। वहीं उनके पास में ही खड़ी जैकलीन के हाथ में टॉर्च दिखी थी। लोगों को एक साथ टॉर्च और मशाल का लॉजिक समझ में नहीं आया था, जिस वजह से दोनों कलाकारों को खूब ट्रोल किया गया था। बता दें कि 'राम सेतू' एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के अलावा नुसरत भरूचा भी हैं और यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed