{"_id":"5d958a008ebc3e93d62b0c60","slug":"ram-prasad-ki-tehrvi-premiere-at-mami-film-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामी फिल्म फेस्टिवल में होगा 'राम प्रसाद की तेरहवीं' का प्रीमियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मामी फिल्म फेस्टिवल में होगा 'राम प्रसाद की तेरहवीं' का प्रीमियर
Thu, 03 Oct 2019 11:11 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
film
- फोटो : अमर उजाला
जियो स्टूडियोज़ और दृश्यम फिल्म्स की महत्वाकांक्षी फिल्म राम प्रसाद की तेरहवीं का वर्ल्ड प्रीमियर इसी महीने मुंबई में हो रहे मामी फिल्म फेस्टिल में होगा। फिल्म के प्रीमियर की तारीख तय होने के साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।
फिल्म राम प्रसाद की तेरहवीं में नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक, कोंकणा सेन शर्मा, विनय पाठक, विक्रांत मैसी और मनोज पाहवा जैसे दमदार कलाकार नज़र आने वाले हैं| कहानी में एक घर के मुखिया की मौत होने के बाद घरवाले तेरहवीं के लिए इकठ्ठा होते हैं और ये फिल्म इसी के आसपास घूमती है| फिल्म का निर्देशन मशहूर अभिनेत्री सीमा पाहवा ने किया है। सीमा कहती हैं, "मैं मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म को दिखाने का मौका मिलने पर सम्मानित महसूस कर रही हूँ । अभिनय से लेकर लेखन और निर्देशन तक, यह एक लंबी यात्रा रही है और मैं, अपनी कहानी में विश्वास रखने के लिए फिल्म से जुड़े सभी लोगों और संस्थानों की आभारी हूं।” फिल्म के निर्माता मनीष मूंदड़ा कहते हैं, “मामी से बढ़कर भारतीय फिल्मों के लिए कोई बेहतर मंच नहीं है। राम प्रसाद की तेरहवीं एक परिवार के बारे में एक खास फिल्म है जो अंतिम संस्कार के लिए एक साथ आते हैं लेकिन एक-दूसरे के साथ रह जाते हैं ।”
मनीष मूंदड़ा की कंपनी दृश्यम फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने दो हिंदी फिल्मों के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी की पहली फिल्म राम प्रसाद की तेहरवी है और दूसरी फिल्म है आधार जो 6 दिसंबर 2019 को रिलीज़ होने जा रही है। आधार में विनीत कुमार, पृथ्वी, संजय मिश्रा, सौरभ शुक्ला और इश्तेयाक खान जैसे कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म आधार का प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है।
विज्ञापन
'कुल्फी कुमार बाजेवाला' ने पूरे किए 400 एपिसोड, अभिनेता मोहित मलिक ने दी बधाई