{"_id":"6835c5076ffc2f881407e48e","slug":"ram-kapoor-mona-singh-upcoming-series-mistry-release-date-anounced-premiere-jio-hotstar-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mistry: 'मिस्त्री' शो के लिए फिर एक साथ आए राम कपूर-मोना सिंह, जानें कब रिलीज होगी सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mistry: 'मिस्त्री' शो के लिए फिर एक साथ आए राम कपूर-मोना सिंह, जानें कब रिलीज होगी सीरीज
Tue, 27 May 2025 07:40 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 27 May 2025 07:40 PM IST
सार
Ram Kapoor Mona Singh New Show: एक्टर राम कपूर और मोना सिंह एक बार फिर से एक साथ नए शो 'मिस्त्री' में नजर आएंगे। जानिए कब देख और कहां देख सकेंगे यह नया शो।
विज्ञापन
मिस्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टीवी सीरियल 'कसम से' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे शोज के लिए मशहूर राम कपूर और मोना सिंह एक बार फिर से साथ में नए शो में नजर आने वाले हैं। इस शो का नाम है - मिस्त्री।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या खास है सीरीज मिस्त्री में
मिस्त्री सीरीज में राम कपूर, अरमान मिस्त्री का किरदार निभाएंगे। यह शो अमेरिकी सीरीज 'मॉन्क' का भारतीय रूपांतरण है, जिसमें अरमान मिस्त्री टोनी शाल्हौब के किरदार एड्रियन मॉन्क की तरह है, जो सैन फ्रांसिस्को पुलिस के साथ अनोखे मामलों को सुलझाता था। मोना सिंह इसमें एसीपी सहमत सिद्दीकी की भूमिका में नजर आएंगी।

सीरीज मिस्त्री कब होगी स्ट्रीम और कहां
ANI के अनुसार, इस सीरीज में राम और मोना के अलावा शिखा तलसानिया और क्षितिज दाते भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज के निर्देशक ऋषभ सेठ का कहना है कि 'मिस्त्री' एक अनोखा और मजेदार अनुभव है। राम ने अरमान मिस्त्री के किरदार को शानदार ढंग से निभाया है, और मोना, शिखा, और क्षितिज ने कहानी को और बेहतर बनाया है। यह शो जुनूनी-बाध्यकारी विकार (OCD) से पीड़ित एक जासूस की कहानी है, जो दक्षिण एशिया में अपनी तरह का पहला शो है। इसे बनिजय एशिया और एनबीसीयूनिवर्सल फॉर्मेट के सहयोग से बनाया गया है। 'मिस्त्री' 27 जून को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Ananya Panday: मौसी अनन्या पांडे ने रिवर के साथ शेयर कीं क्यूट तस्वीरें, अदिति राव हैदरी ने किया दिलचस्प कमेंट