शौक बड़ी चीज है: राम कपूर ने खरीदी नई स्पोर्ट्स कार, करोड़ों में है इसकी कीमत
- एक्टर राम कपूर ने खरीदी स्पोर्ट्स कार पॉश 911 कैरेरा एस।
- साल 2019 में लॉन्च हुई थी ये कार।
- राम कपूर 'कसम से', 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे शोज में कर चुके हैं काम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मी सितारे हो या टीवी स्टार्स सभी लग्जरी लाइफस्टाइल जीने में कोई कसर नहीं छोड़ते। स्टार्स के कलेक्शन में आलीशान बंगले से लेकर महंगी कारों तक सबकुछ रहता है। इसी कड़ी में मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी कारों के कलेक्शन में एक और महंगी कार को शामिल कर लिया है। जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। राम कपूर ने सबसे शानदार कारों में से एक कार पॉश को खरीदा है।
राम कपूर अब शानदार ब्लू चमचमाती स्पोर्ट्स कार पॉश 911 कैरेरा एस के मालिक हैं और पॉर्श इंडिया के इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की गई है। यह तस्वीर Porsche शोरूम की है जिसमें राम कपूर को इस कार की डिलीवरी दी जा रही है।
अब आपको इसकी कीमत भी बता देते हैं, जो कि 1.83 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। यह चार सीटों वाली लग्जरी कार है। ये कार साल 2019 में अप्रैल में लॉन्च हुई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो राम कपूर हाल ही में डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आई फिल्म 'बिग बुल' में नजर आए थे। अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म में राम कपूर वकील की भूमिका में थे। राम कपूर टेलिविजिन जगत में भी काफी मशहूर हैं। राम कपूर 'घर एक मंदिर' 'कसम से', 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे कई टीवी शो मे नजर आ चुके हैं।
बात करें राम के निजी जीवन के बारे में तो राम के करियक की शुरुआत 1989 में आए धारावहिक 'हिना' से की थी। इसके बाद राम कपूर कई धारावाहिकों में नजर आए। 14 फरवरी 2003 में राम कपूर में गौतमी गाडगिल से शादी कर ली थी। दोनों एक दूसरे से सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर मिले थे। यहीं दोनों के बीच प्यार पनपा और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। राम और गौतमी के दो बच्चे अक्स कपूर और सिया कपूर भी हैं।