फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ram gopal verma out from bollywood

क्या बॉलीवुड छोड़ रहे हैं रामू?

Sun, 15 Dec 2013 07:45 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Sun, 15 Dec 2013 07:45 AM IST
विज्ञापन
ram gopal verma out from bollywood

फिल्म ‘सत्या-2’ के सुपर फ्लॉप होने के बाद अचानक चर्चाएं चल निकली थीं कि रामगोपाल वर्मा ने बॉलीवुड से अपना बोरिया-बिस्तर बांधने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


इस बात में इसलिए भी दम लग रहा था कि रामू मुंबई में अपना दफ्तर खाली कर रहे थे। बताया गया था कि रामू ने भविष्य में हिंदी फिल्में नहीं बनाने का फैसला लेते हुए हैदराबाद में बसने की ठान ली है। वहां वे तमिल में फिल्में बनाएंगे।
विज्ञापन


परंतु रामू एक बार फिर मुंबई में हैं और पता चला है कि वह अपनी मां से मिलने हैदराबाद गए थे। रामू के करीबी सूत्रों के अनुसार रामू दक्षिण में ऐक्टर मोहन बाबू और उनके बेटे विष्णु मंचू के साथ मिल कर तमिल फिल्में बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। लेकिन उनका इरादा बॉलीवुड को छोड़ने का कतई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल रामू तमिल फिल्मों के कुछ प्रोजेक्ट्स को अंतिम रूप देने में लगे हैं। रामू ने बॉलवुड छोड़ने की अफवाहों को हंसी में उड़ाते हुए कहा है, ‘मैं फिर से बॉक्स ऑफिस पर लौटूंगा।

मैं ‘ब्रूस ली’ नाम की मार्शल आर्ट्स फिल्म बनाने जा रहा हूं, जिसमें पुणे की लड़की पूजा भालेकर एक मार्शल आर्ट्स चैंपियन की भूमिका निभा रही है। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में मुंबई में शुरू होगी।’ अगर हकीकत यह है तो फिर ऑफिस क्यों खाली किया? इस पर रामू का कहना है, ‘वह ऑफिस किराये पर था और लीज खत्म हो गई थी।’ अब रामू को नए ऑफिस की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed