फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma give credit Did to Dawood Ibrahim Says I am earning my living because of him

‘दाऊद की वजह से रोजी-रोटी कमा रहा हूं’, मशहूर निर्देशक ने दिया विवादित बयान; खुद को बताया डॉन का सोलमेट

Sat, 11 Apr 2026 07:19 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 11 Apr 2026 07:19 PM IST
सार

Bollywood Director Talk About Underworld: बॉलीवुड के एक नामी निर्देशक ने अंडरवर्ल्ड पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं। हाल ही में वह डायरेक्टर, दाऊद इब्राहिम को क्रेडिट देते नजर आए। साथ ही अंडरवर्ल्ड को लेकर एक खास बात भी डायरेक्टर ने साझा की है। 

विज्ञापन
Ram Gopal Varma give credit Did to Dawood Ibrahim Says I am earning my living because of him
रामगोपाल वर्मा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने 'सत्या' और 'कंपनी' जैसी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म बनाई हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने खूब कमाई की, बतौर डायरेक्टर भी बॉलीवुड में रामगोपाल वर्मा को अलग पहचान दिलाई। क्या बॉलीवुड में मौजूद अंडरवर्ल्ड के लोगों को भी उनकी फिल्में पसंद थीं? और क्यों रामगोपाल वर्मा दाऊद इब्राहिम को क्रेडिट देने की बात करते हैं। 

विज्ञापन

क्या अपनी आत्मकथा दाऊद को समर्पित की थी?
फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में रामगोपाल वर्मा ने बताया कि वह अपनी आत्मकथा ‘गंस एंड थाइज’ को दाऊद इब्राहिम को डेडिकेट करना चाहते हैं लेकिन पब्लिशर्स ने आपत्ति की और उसे हटा दिया। रामगोपाल वर्मा कहते हैं, ‘मैंने अपनी आत्मकथा वाली किताब दाऊद इब्राहिम को समर्पित की थी, लेकिन पब्लिशर्स ने नाम हटा दिया। अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होते तो मैं 'सत्या' और 'कंपनी' जैसी दो आइकॉनिक फिल्में नहीं बना पाता। मैं यह किताब उन्हें समर्पित क्यों न करता? मैं उन्हीं की वजह से अपनी रोजी-रोटी कमा रहा हूं।’

विज्ञापन


क्या कभी नहीं मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी?
एक दौर बॉलीवुड में ऐसा था जब कई एक्टर, डायरेक्टर को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलती थी। क्या रामगोपाल वर्मा के साथ ऐसा हुआ? इस सवाल के जवाब में वह कहते हैं, ‘मैं अकेला ऐसा इंसान था जिसे कभी धमकी भरे फोन नहीं आए। इसकी वजह यह थी कि उन्हें 'सत्या' और 'कंपनी' बहुत पसंद थी। वे मुझे परेशान नहीं करना चाहते थे। एक तरह से मैं उनका सोलमेट बन गया था।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Gopal Varma give credit Did to Dawood Ibrahim Says I am earning my living because of him
रामगोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पॉलिटिकल-क्राइम ड्रामा होगी अगली फिल्म?
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी पॉपुलर पॉलिटिकल-क्राइम फिल्म सीरीज ‘सरकार’ की अगली कड़ी ‘सरकार 4’ का ऐलान कर दिया है। निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल महीने से शुरू होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed