Ram Charan-Upasana: एग फ्रीज करवाने का फैसला बहुत पहले ही ले चुके थे राम चरण और उपासना, वजह का किया खुलासा
प्रेग्नेंसी पर बात करते हुए उपासना ने खुलासा किया है कि उनके एग फ्रीज करने का फैसला उन्होंने और राम चरण ने बहुत पहले ही ले लिया था।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनके पत्नी उपासना अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दोनो ने साल 2012 में शादी की थी। कपल शादी के 10 साल बाद माता पिता बनने जा रहा है। अब प्रेग्नेंसी पर बात करते हुए उपासना ने खुलासा किया है कि उनके एग फ्रीज करने का फैसला उन्होंने और राम चरण ने बहुत पहले ही ले लिया था।
एग फ्रीज करवाने का फैसला
एग फ्रीजिंग की प्रक्रिया के बारे में बात करते हुए उपासना ने कहा कि राम और उन्होंने अपने रिश्ते की शुरुआत में ही ऐसा करने का फैसला किया था, क्योंकि उन्हें बच्चे को पालने के बारे में सोचने से पहले आर्थिक रूप से सुरक्षित और मजबूत होना था।
Sunday Interview Manoj Bajpayee: समलैंगिकता कानून का नहीं जज्बात का मामला है, सुप्रीम सलाह को समझना बेहद जरूरी
इस वजह से लिया फैसला
उन्होंने कहा कि राम और मैंने हमारी शादी में बहुत पहले ही फैसला कर लिया था। हम निश्चित रूप से मानते थे कि विभिन्न कारणों से हमें उस समय अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। आज हम दोनों एक स्थिर जगह पर हैं, जहां हम अपने कमाए हुए पैसे से बच्चे की देखभाल कर सकते हैं और अपने बच्चे को वह जीवन शैली दे सकते हैं और उसकी अच्छी परवरिश कर सकते हैं।
The Kerala Story: ब्रिटेन में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग कैंसिल, लौटाए गए दर्शकों के टिकट के पैसे
करियर पर दिया ध्यान
उपासना ने कहा कि लोग कह सकते हैं कि हमें बहुत कुछ विरासत में मिला है, लेकिन आखिर में हम अपने बच्चे के लिए क्या रखते हैं। हम क्या कमाते हैं। यह समझ में आता है। हमने अपने विचारों के रास्ते में कुछ भी नहीं आने दिया और मुझे लगता है कि यह एक ऐसी चीज है, जिसका मैं अपने रिश्ते में बहुत सम्मान करती हूं।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स पर भड़के संजय राउत, फिल्म को बताया 'द कश्मीर फाइल्स' का दूसरा भाग