Ram Charan: 'नाटू नाटू' के लिए ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान कांप रहे थे राम चरण, एक्टर की पत्नी उपासना ने किया खुलासा
उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने खुलासा किया है कि ऐतिहासिक ऑस्कर समारोह में जब 'नाटू-नाटू' के अवार्ड जीतने की घोषणा हुई, तब उनके पति राम चरण बहुत कांप रहे थे।
विस्तार
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' ने दुनिया भर में सफलता का परचम लहराया है। इसके साथ ही फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, जब ऑस्कर की घोषणा हुई, तब दोनों अभिनेता एसएस राजामौली और फिल्म की टीम के साथ समारोह में मौजूद थे। इस बीच अब राम चरण की पत्नी उपासना ने अपने पति के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
दरअसल, 95वें अकादमी पुरस्कार समारोह में फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग केटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। इस दौरान समारोह में राम चरण, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली के साथ एमएम कीरावनी भी उपस्थित थे। राम चरण इस दौरान अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ मौजूद थे। अब उपासना ने खुलासा किया है कि ऐतिहासिक ऑस्कर समारोह में जब 'नाटू-नाटू' के अवार्ड जीतने की घोषणा हुई, तब उनके पति राम चरण बहुत कांप रहे थे। उनके पैर पूरी तरह से हिल रहे थे। उस समय उन्हें सहारे की जरूरत थी।
Filmy Wrap: शादी की अटकलों पर फूटा बादशाह का गुस्सा और अफेयर पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें फिल्मी खबरें
इसके साथ ही उपासना ने ऑस्कर अवॉर्ड के अपने अनुभवों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि लॉस एंजेलिस उनके लिए एक अच्छे वेकेशन की तरह रहा और राम चरण के कारण उनका यह समय बहुत अच्छा बीता। उनके लिए वह जगह अनजान थी, लेकिन सभी लोगों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया।
Aditya Narayan: आदित्य नारायण ने कोरोना को तीसरी बार दी मात, सोशल मीडिया पर लिखा- जिंदा हूं...
वहीं, बात करें राम चरण और उपासना की तो साउथ के क्यूट कपल जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद दोनों पेरेंट्स बनेंगे। बीते साल दिसंबर में उपासना के प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली थी। वहीं, अब उपासना की गोद भराई की रसम भी पूरी हो चुकी है। बेबी शावर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि उपासना की गोद भराई दुबई में हुई है।
Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय का इंस्टाग्राम पर धांसू डेब्यू, कुछ ही घंटों में इतने लाख लोगों ने किया फॉलो