Rakul Preet Singh: अब तक दो बार उड़ चुकी है रकुल की शादी की अफवाह, फेक खबर सुनकर ऐसा था अभिनेत्री का रिएक्शन
रकुल प्रीत सिंह अपनी नई फिल्म 'आई लव यू' के प्रचार में इन दिनों व्यस्त हैं। 16 जून को यह फिल्म ओटीटी रिलीज हुई थी।
विस्तार
बॉलीवुड के अधिकांश सेलेब्स अपने रिश्तों को गुप्त रखना चाहते हैं। हालांकि, बाकियों से इतर रकुल प्रीत सिंह बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर चुकी हैं। अब रकुल ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों वे अपने रिश्ते को छुपाना नहीं चाहते थे। एक नए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने यह स्पष्ट किया कि वह अपना जीवन खुलकर जीना पसंद करती है और इस तथ्य को छिपाने का कोई इरादा नहीं है कि वह जैकी के साथ अपने जीवन के सबसे खूबसूरत अध्याय का आनंद ले रही है।
बता दें कि 2021 में कपल ने सभी को चौंका दिया जब जैकी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रकुल को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हेंं अपनी दुनिया बताया था। तस्वीर में कपल हाथ पकड़े नजर आ रहा था और यह उनके रिश्ते को ऑफिशियल करने के लिए काफी था। सोशल मीडिया की घोषणा ने उनके लव लाइफ को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया था। दोनों अब आधिकारिक रूप से कपल हैं। ऐसे में अक्सर रकुल और जैकी की शादी के कयास लगाते रहते हैं।
Manoj Bajpayee: इरफान खान की उपलब्धियों से जलते थे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने बताई कभी साथ काम नहीं कर पाने की वजह
लगातार अफवाहों के बारे में बात करते हुए उन्होंने मजाक में कहा कि लोग अब तक उनकी दो बार शादी करा चुके हैं। सबसे पहले, यह पिछले साल दिसंबर में और फिर इस साल की शुरुआत में फरवरी में हुआ था। हालांकि रकुल इन मीडिया रिपोर्ट्स को अच्छी भावना से लेना पसंद करती हैं। अभिनेत्री के मुताबिक कि वह इसे केवल हंसी में उड़ा देती हैं, लेकिन रकुल इतने विश्वास के साथ छपि मीडिया रिपोर्ट्स को देखकर अक्सर हैरान भी रह जाती हैं।
Naseeruddin Shah: 'वह हर मुश्किल में मेरे साथ खड़ी रही', नसीरुद्दीन शाह ने रत्ना पाठक की तारीफों के बांधे पुल
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रकुल ने खुलासा किया कि जैकी भी ऐसी ही सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी रिश्ते को छुपाने में यकीन नहीं रखते। वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह अपनी नई फिल्म 'आई लव यू' के प्रचार में इन दिनों व्यस्त हैं। 16 जून को यह फिल्म ओटीटी रिलीज हुई थी।
Spy: 'स्पाई' का मोशन पोस्टर रिलीज, फिल्म में दमदार एक्शन करते नजर आएंगे निखिल सिद्धार्थ