फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   motion poster of soon to be released action-thriller film Spy launched on social media

Spy: 'स्पाई' का मोशन पोस्टर रिलीज, फिल्म में दमदार एक्शन करते नजर आएंगे निखिल सिद्धार्थ

Sun, 18 Jun 2023 03:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Jun 2023 03:16 PM IST
सार

पोस्टर में 'कार्तिकेय' और 'कार्तिकेय 2' स्टार निखिल सिद्धार्थ बेहद डैशिंग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह देश के दुश्मनों का खात्मा करते दिखने वाले हैं। 

विज्ञापन
motion poster of soon to be released action-thriller film Spy launched on social media
स्पाई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'स्पाई' का दमदार और मनमोहक मोशन पोस्टर आज (18 जून) को सोशल मीडिया पर लॉन्च कर दिया गया। इसे देखने के बाद फैंस के बीच उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक जासूस की जबर्दस्त कहानी पर आधारित यह फिल्म 29 जून, 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन

Jailer: रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी, 'जेलर' को लेकर आया यह बड़ा अपडेट

विज्ञापन

डैशिंग अवतार में नजर आए निखिल सिद्धार्थ

पोस्टर में 'कार्तिकेय' और 'कार्तिकेय 2' स्टार निखिल सिद्धार्थ बेहद डैशिंग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह देश के दुश्मनों का खात्मा करते दिखने वाले हैं।  'स्पाई' के माध्यम से संगीता अहीर ने साउथ इंडस्ट्री में निर्माता के तौर पर अपना कदम रखा है। बतौर निर्माता यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म का निर्माण संगीता अहीर, कलापी नगाड़ा और के. राजशेखर रेड्डी ने संयुक्त रूप से किया है, जबकि गैरी बीएच ने इसका निर्देशन किया है। 'स्पाई' की कहानी महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के लापता होने के आसपास के रहस्य पर आधारित है।
Adipurush: 'मूर्ख ही रामायण को अच्छे से समझने का दावा करते हैं', फिल्म की नकारात्मक समीक्षाओं पर ओम की दो टूक

निर्माता ने कही यह बात

मोशन पोस्टर लॉन्च करने के बाद निर्माता संगीता अहीर ने कहा, "जैसा कि मोशन पोस्टर से स्पष्ट है, यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है जो हर किसी के होश उड़ा देगी। यह सिनेमाघरों में तेलुगू और हिंदी में एक साथ 29 जून 2023 को देश भर में रिलीज होगी। एक जासूस की दिमाग घुमा देने वाली कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए, जो एक घातक मिशन पर है।"
Mukesh Khanna: 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- लगता है ओम राउत को रामायण का ज्ञान नहीं

विज्ञापन

जासूस की अदभुत गाथा है 'स्पाई'
इस  फिल्म का निर्माण मंगलमूर्ति फिल्म्स, सिनेकोर्न एंटरटेनमेंट और ईडी एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म एक जासूस की अदभुत गाथा है जो उस सच्चाई का पता लगाने के मिशन पर है जो कभी सार्वजनिक नहीं हुई। 

Section 84: निमरत कौर ने पूरी की सेक्शन 84 की शूटिंग, अभिनेत्री ने बिग बी संग तस्वीर शेयर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed