फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakul Preet Singh has confirmed her relationship with Jackky Bhagnani

सोशल मीडिया: जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर रिश्ते को किया कंफर्म

Sun, 10 Oct 2021 06:18 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 10 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Rakul Preet Singh has confirmed her relationship with Jackky Bhagnani
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज यानी 10 अक्तूबर को 31 साल की हो गई हैं। इस मौके पर रकुल प्रीत सिंह को फैंस से लेकर सेलेब्स तक, खास अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने इस जन्मदिन के दिन को और भी ज्यादा यादगार बना दिया है। रकुल प्रीत सिंह अभिनेता जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं और एक्ट्रेस ने जैकी संग अपने रिश्ते को आज यानी अपने जन्मदिन पर कंफर्म कर दिया है। जैकी भगनानी ने अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने एक प्यार नोट लिखा है। सोशल मीडिया पर रकुल और जैकी की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, जैकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह और रकुल एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ही एक दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। इस तस्वीर में दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। इसके साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हारे बिना दिन, दिन की तरह नहीं लगता। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाने में भी मजा नहीं है। मेरे लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान को बर्थडे विशेज भेज रहा हूं!!! तुम्हारा दिन तुम्हारी मुस्कान की तरह उजाले से भरा हो और तुम्हारे जितना ही खूबसूरत हो। हैप्पी बर्थडे माय लव।’
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)


 
जैकी भगनानी के इस पोस्ट को रकुल प्रीत ने रीपोस्ट करते हुए अभिनेता संग अपने रिश्ते को कंफर्म किया। रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, ‘धन्यवाद, मेरे प्यार। आप इस साल के मेरे सबसे बड़े उपहार रहे हैं। मेरे जीवन में रंग लाने के लिए धन्यवाद, मुझे नॉनस्टॉप हंसाने के लिए धन्यवाद, आप जो हैं वो बने रहने के लिए धन्यवाद। हमें यहां एक साथ और भी यादें बनानी हैं, जैकी भगनानी।’
 
सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने रकुल के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'तुम दोनों।’ इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी बनाई। वहीं काजल अग्रवाल, राशी खन्ना और सोफी चौधरी ने दिल वाले इमोजी पोस्ट की।
 
रकुल प्रीत के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस को आखिरी बार तेलुगू फिल्म 'कोंडा पोलम' में देखा गया था। वहीं, अब वह अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed