{"_id":"61d98e1d63b98169d13c240a","slug":"rakul-preet-singh-blushes-as-she-recalls-jackky-bhagnani-s-zyaadi-hi-bindaas-relationship-confirmation-on-instagram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani: जैकी भगनानी के साथ रिश्ते को लेकर बोलीं रकुल प्रीत- लड़के ने बिंदास अनाउंसमेंट कर दिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani: जैकी भगनानी के साथ रिश्ते को लेकर बोलीं रकुल प्रीत- लड़के ने बिंदास अनाउंसमेंट कर दिया
Sat, 08 Jan 2022 06:44 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:44 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का रिश्ता सार्वजनिक हो गया है। अब सभी जान गये हैं कि रकुल प्रीत सिंह निर्माता जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में उनको अब अपने और रकुल के रिश्ते को छिपाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का रिश्ता सार्वजनिक हो गया है। अब सभी जान गये हैं कि रकुल प्रीत सिंह निर्माता जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में उनको अब अपने और रकुल के रिश्ते को छिपाने की जरूरत नहीं है। अब वह अपने इस रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातचीत भी करने लगी हैं। दरअसल, अपने जन्मदिन पर जैकी भगनानी ने ही रकुल के साथ रिश्ते को सार्वजिनक किया था।
विज्ञापन
रकुल बोलीं- लड़के ने बिंदास अनाउंसमेंट कर दिया...
रकुल प्रीत सिंह ने अब अपने एक इंटरव्यू में जैकी भगनानी के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत की है। उनका कहना है कि कुछ ज्यादा ही बिंदास अनाउंसमेंट कर दिया लड़के ने जन्मदिन पर..। हर कोई मुझे बधाई देने लगा, और मैं ऐसा थी, - दोस्तों आप मुझे किस बात के लिए बधाई दे रहे हैं। मुझे समझ नहीं आया। हम कुछ वक्त से डेटिंग कर रहे हैं और यह अभी आप सभी जानते हैं। मेरे दोस्त और मेरा परिवार इसे जानता था,पर यह एक बेहतरीन दौर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह और जैकी एक जैसे हैं। अपने काम को प्राथमिकता देते हैं। दोनों को वर्कआउट करना पसंद है। हेल्दी खाना पसंद है। मुझे लगता है कि हम इसी से जुड़े हैं। गौरतलब है कि पिछले साल अक्तूबर में जैकी ने रकुल के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। उन्होंने लिखा था, तुम्हारे बिना दिन, दिन की तरह नहीं लगते। सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मजा नहीं है।
विज्ञापन