फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakshak India's Braves Trailer out Varun Mitra as real life combat hero fights for his nation

Rakshak India's Braves: 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स' में दिखेगी इस जांबाज वीर की सच्ची कहानी, धमाकेदार ट्रेलर आउट

Fri, 11 Aug 2023 10:49 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 11 Aug 2023 10:49 AM IST
सार

ओटीटी स्पेस में ऐसी कई फिल्में और सीरीज हैं जिनमें देश के वीर सपूतों की कहानियां दिखायी गयी हैं। जल्द ही पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेजन मिनी टीवी लेकर आया है सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स।'

विज्ञापन
Rakshak India's Braves Trailer out Varun Mitra as real life combat hero fights for his nation
रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओटीटी स्पेस में ऐसी कई फिल्में और सीरीज हैं जिनमें देश के वीर सपूतों की कहानियां दिखायी गयी हैं। जल्द ही पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेजन मिनी टीवी लेकर आया है सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स।' यह कहानी है बहादुर लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह की, जिन्होंने जम्मू स्टेशन पर 300 लोगों को बचाते हुए देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।

विज्ञापन

लगभग डेढ़ मिनट के ट्रेलर में जम्मू रेलवे स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की पूरी प्लानिंग, त्रिवेणी की निजी जिंदगी और उनके शहीद होने तक के पूरे सफर को दिखाया गया। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था और अब वो इसके ट्रेलर को दर्शकों के सामने ले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakshak India's Braves Trailer out Varun Mitra as real life combat hero fights for his nation
रक्षक- इंडियाज ब्रेव्स - फोटो : सोशल मीडिया

'रक्षक' तीन भाग में रिलीज होगी। पहले भाग में 'जम्मू स्टेशन' की कहानी दर्शकों के सामने रखी जाएगी। इसके ट्रेलर में 2 जनवरी 2004 को जम्मू रेलवे स्टेशन पर हुए आतंकी हमले की ट्रेजडी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ दिखायी गयी है। साथ ही 'लेफ्टिनेंट त्रिवेणी’ अपने वादे के कितने पक्के थे, इस बात की भी झलक दिखाई गई है। इस फिल्म में वरुण मित्रा 'लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह' के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। वरुण के अलावा मृणाल कुलकर्णी, मृणाल नवल, कनिका मान और मोहित चौहान भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

मार्शल आर्ट्स कॉम्पिटीशन में नेशनल लेवल जीत चुके त्रिवेणी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इस घटना के दो दिन पहले तक वो अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत कर रहे थे। किसे पता था कि वो दो दिन बाद देश के लिए शहीद जाएंगे। उनकी शहादत की इसी कहानी को इस फिल्म में दिखाया गया है। पहले भाग का निर्देशन अक्षय चौबे ने किया है, जो 11 अगस्त को मिनी टीवी पर रिलीज होगा। वरुण को दर्शक इससे पहले डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो में डिम्पल कपाड़िया के बेटे के किरदार में देख चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  'ओएमजी 2' को ए सर्टिफिकेट दिए जाने पर दुखी थीं यामी गौतम, बोलीं- लोगों की भावनाओं का सम्मान करती हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed