{"_id":"5f27c4070a70b26f0e68424b","slug":"raksha-bandhan-2020-akshay-kumar-aanand-l-rai-join-hands-for-raksha-bandhan-poster-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार ने देश के भाई-बहनों को दिया 'रक्षा बंधन' का तोहफा, बताया 'बस बहनें होती हैं 100 प्रतिशत रिटर्न'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार ने देश के भाई-बहनों को दिया 'रक्षा बंधन' का तोहफा, बताया 'बस बहनें होती हैं 100 प्रतिशत रिटर्न'
Mon, 03 Aug 2020 01:33 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरे देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। फिल्मी सितारे भी इस दिन को अपने भाई और बहनों के साथ खास अंदाज में मना रहे हैं। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ने रक्षाबंधन के इस खास दिन पर देश के सभी भाई-बहन और अपनी बहन अलका भाटिया को खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म का एलान किया है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार की यह फिल्म भाई-बहनों के बार को बयां करने वाली होगी। इस फिल्म का नाम 'रक्षा बंधन' हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। 'रक्षा बंधन' के पोस्टर में अक्षय कुमार अपनी बहनों से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस पोस्टर पर फिल्म के नाम के अलावा लिखा है 'बस बहनें होती हैं 100 प्रतिशत रिटर्न'। फिल्म 'रक्षा बंधन' अगले साल पांच नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपनी फिल्म के इस पोस्टर को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, एक ऐसी कहानी जो आपके दिल को इतनी गहराई से और तुरंत छू लेती है। यह मेरे करियर की ऐसे फिल्म है जिसको मैंने तुरंत साइन किया है। रक्षा बंधन फिल्म को मैं अपनी बहन अलका और इस दुनिया में सबसे प्यारे भाई-बहन के रिश्ते पर समर्पित करता हूं।
विज्ञापन
A story that touches your heart so deeply & so instantly,it’s the quickest I’ve signed a film in my career.Dedicating this film,#RakshaBandhan to my sister,Alka & to the most special bond in the world...that of a brother and sister.Thank you @aanandlrai,this one is very special pic.twitter.com/3h4wxPltC1
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 3, 2020
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का यह ट्वीट और रक्षाबंधन फिल्म का पोस्टर खूब वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस फिल्म रक्षा बंधन के पोस्टर को खूब पसंद भी कर रहे हैं।
पढ़ें: कंगना रनौत ने कहा- 'अगर मैं अपने घर में लटकी मिली तो समझना मैंने आत्महत्या नहीं की है', जानें क्या है पूरा मामला