फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant shocked after Adil Khan Durrani denies for marriage actress said to Monalisa she wants to die

Rakhi Sawant: आदिल के शादी से इनकार करने पर सदमे में आईं राखी, मोनालिसा से बोलीं- मुझे ट्रक के आगे फेंक दो

Sun, 15 Jan 2023 01:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 15 Jan 2023 01:40 AM IST
सार

 राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा के सामने अपना दुखड़ा रो रही हैं और मरने की बात कही है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant shocked after Adil Khan Durrani denies for marriage actress said to Monalisa she wants to die
राखी सावंत और मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ सीक्रेट शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में राखी सावंत ने कुछ तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट इंस्टाग्राम पर साझा कर आदिल के साथ अपनी शादी का खुलासा किया था। निकाह की तस्वीरें सामने आने के बाद से राखी लगातार अपनी शादी की बात दुनिया के सामने रख रही हैं, लेकिन आदिल इस बात से लगातार अब तक इनकार कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अब शादी की बात को कबूल किया है, लेकिन आदिल के कभी हां-कभी ना वाले तरीके से राखी सावंत परेशान हो गई हैं। आदिल के निकाह की बात से इनकार करने पर राखी को तगड़ा झटका लगा है और अब उन्होंने मरने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन

Rakhi Sawant shocked after Adil Khan Durrani denies for marriage actress said to Monalisa she wants to die
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा के सामने अपना दुखड़ा रो रही हैं। वीडियो में राखी सावंत जमीन पर अपने सिर पर हाथ रखकर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। राखी सावंत कहती हैं, 'मेरा पति ही मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि उसने मुझसे शादी की है। उसने इस बात से इंकार कर दिया।' इसके बाद राखी सावंत खड़ी होकर मोनालिसा से कहती हैं, 'ट्रक आ रहा है। उसके सामने मुझे धक्का मार दो। मैं मर जाती हूं। यह ठीक नहीं है। मेरी तकदीर देखो आप।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Rakhi Sawant shocked after Adil Khan Durrani denies for marriage actress said to Monalisa she wants to die
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही, राखी सावंत अपने मोबाइल में मोनालिसा को अपनी शादी की तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट सबूत के तौर पर दिखाती हैं। फिर, मोनालिसा कहती हैं कि हां, यह तो मैंने देखा है। इस पर राखी कहती है कि मेरा निकाह हो गया है। मेरी कोर्ट मैरिज भी हो गई है। ये लोग अब मेरे पीछे घूम रहे हैं। जाओ कोर्ट में पता करो। मेरे पास तो सर्टिफिकेट है। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन

Rakhi Sawant shocked after Adil Khan Durrani denies for marriage actress said to Monalisa she wants to die
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : अमर उजाला

राखी सावंत लगातार कह रही हैं कि उन्होंने आदिल के साथ इस्लामी तौर तरीकों से शादी की है। अमर उजाला के साथ इंटरव्यू के दौरान भी राखी सावंत ने इस बात का खुलासा किया था। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने आदिल के साथ निकाह किया है और अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया है। निकाह के बाद आदिल ने प्यार से उन्हें फातिमा नाम दिया, जो उन्हें बहुत पसंद है। अब वह फातिमा आदिल खान दुर्रानी भी हैं और राखी आदिल खान दुर्रानी भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed